उप्र में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद

Weather expected to be clear for a week in Uttar Pradesh
उप्र में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद
उप्र में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद

लखनऊ, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही का क्रम बरकरार रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं होगी। एक सप्ताह तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमीं मिलने के कारण पुरवा हवाएं चल सकती है। इससे पूर्वी इलाके में ठंड बढ़ सकती है।

शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 17 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री, बहराइच का 18 डिग्री, बरेली का 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गुरूवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Created On :   25 Oct 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story