जारी है गर्मी का प्रकोप, मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंचेगा मानसून

जारी है गर्मी का प्रकोप, मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंचेगा मानसून
हाईलाइट
  • अब लक्षद्वीप
  • केरल और तमिलनाडु में तेजी से आगे बढ़ रहा है
  • एक सप्ताह की देरी के साथ केरल तट पर मानसून की दस्तक
  • मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आ सकता है मानसून

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी से तप रहे देश के कई कोनों में जल्द ही बारिश से राहत मिल सकती है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में यानी मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। आपको बता दें कि केरल में मानसून के 1 जून से आने केजो आसार नजर आ रहे थे, एक सप्ताह की देरी के साथ केरल तट पर दस्तक दी है। 

चक्रवाती तूफान
केलर में मानसून की दस्तक के बाद देश के विभिन्न कोनों में मानसून के जल्द आने की आशा जगी है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सके। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अब लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्वी और पूर्वी मध्य अरब सागर के अलावा लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने के हालात बन रहे हैं। इन इलाकों में हवा का निम्न दबाव है। यह दबाव आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

कब आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानूसन में एक सप्ताह की देरी से चल रहा मानसून जल्द ही देश के अन्य कोनों में प्रवेश करेगा। केरल में लगातार हल्की बारिश ने गर्मी से निजात दी है। इसके बाद मुंबई और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंचेगा। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां 21 जून को मानसून दस्तक देगा। देश की राजधानी में फिलहाल राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, यहां मानसून 7 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है। 

Created On :   10 Jun 2019 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story