बयान : पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख बोले, 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों को निकालेंगे, 200 सीटें जीतेंगे

बयान : पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख बोले, 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों को निकालेंगे, 200 सीटें जीतेंगे
हाईलाइट
  • आने वाले चुनावों में हमें 200 सीटें मिलेगी
  • उन्हें 50 सीटें भी नहीं मिल पाएगी
  • दिलीप घोष ने कहा कि 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान की जाएगी
  • सबसे पहले उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दिलीप घोष ने नॉर्थ 24 परगना में एक रैली के दौरान कहा कि 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें देश से बाहर किया जाएगा। सबसे पहले उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा फिर दीदी (सीएम ममता बनर्जी) किसी का तुष्टीकरण नहीं कर सकती हैं। एक बार यह हो जाने के बाद दीदी के वोट कम हो जाएंगे और आने वाले चुनावों में हमें 200 सीटें मिलेगी, उन्हें 50 सीटें भी नहीं मिल पाएगी।

 

 

NRC लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
दिलीप घोष ने कहा कि हमारी सरकार पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि एक करोड़ अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम अकेले पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं। एनआरसी लागू होने के बाद इन घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में भले ही कोई व्यक्ति 500 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता हो, वह व्यक्ति बच जाता है। जब हम सत्ता में आएंगे तो ऐसे हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उसे बख्शा नहीं जाएगा।

CAA और NRC को लेकर देशभर में प्रदर्शन
बता दें कि CAA और NRC को लेकर देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई है। करीब एक महीने पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि एनआरसी को लेकर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है, विपक्ष भ्रम फैला रहा है, जिसके चलते लोग सड़कों पर प्रदर्शन और हिंसा कर रहे हैं।
 

Created On :   19 Jan 2020 6:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story