Chandigarh Bill: चंडीगढ़ के विधेयक पर गृह मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई सामने, बताया कब लाया जाएगा बिल, जानें क्या कहा?

चंडीगढ़ के विधेयक पर गृह मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई सामने, बताया कब लाया जाएगा बिल, जानें क्या कहा?
चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़े प्रस्ताव को लेकर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र में कोई विधेयक पेश नहीं किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंडीगढ़ से जुड़े विधेयक को लेकर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। इस पर ही गृह मंत्रालय ने चुप्पी तोड़ते हुए जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र में चंडीगढ़ प्रशासन पर विधेयक पेश करने का कोई भी इरादा नहीं है। केंद्र ने आगे कहा है कि संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के लिए सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार की तरफ से कानून बनाने के प्रोसेस को आसान करना है और प्रस्ताव अभी सिर्फ केंद्र सरका तक ही रुका है।

प्रशासन पर नहीं पड़ेगा कोई असर

मंत्रालय ने आगे कहा कि इस प्रस्ताव से चंडीगढ़ की प्रशासनिक संरचना पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। और ना ही इससे पंजाब या हरियाणा से मिले किसी भी विवाद की दिशा में पढ़ा जाना चाहिए। मंत्रालय का ये भी कहना है कि चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति को बदलने की कोई भी योजना नहीं है।

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने लोगों और राज्यों दोनों को भरोसा दिलाया है कि चंडीगढ़ से जुड़े किसी भी मसले को बिना सभी संबंधित पक्षों की सहमति के आगे नहीं ले जाया जाएगा। मंत्रालय ने ये भी कहा है कि इस मामले पर किसी भी व्यक्ति या राज्य को चिंता में रहने की कोई जरूरत नहीं है। अबी सिर्फ ौर सिर्फ चर्चा का ही स्तर है, फैसला नहीं लिया जा रहा है।

प्रदेश में जारी है तनाव

पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ विधेयक के बाद से ही पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल ने विरोध शुरू कर दिया है। लगाात राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और इसके चलते ही कई नेताओं ने ये भी कहा है कि पंजाब के अधिकारियों का हनन हो रहा है। लेकिन अब गृह मंत्रालय ने जवाब दिया है तो उम्मीद की जा रही है कि अब राजनीतिक गर्मागर्मी शांत हो जाएगी।

Created On :   23 Nov 2025 4:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story