गोहत्या की वजह से केरल में बाढ़- बीजेपी विधायक, लोगों ने पूछा: केदरनाथ में क्यों आई थी?

गोहत्या की वजह से केरल में बाढ़- बीजेपी विधायक, लोगों ने पूछा: केदरनाथ में क्यों आई थी?
हाईलाइट
  • भाजपा विधायक ने कहा
  • हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को धर्म इस तरह ही दंडित करेगा।
  • यतनाल ने कहा
  • बीफ फेस्टिवल को एक साल भी पूरे नहीं हुए और बाढ़ ने चपेट में ले लिया।
  • हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की वजह से केरल के लोगों को ऐसी सजा मिली है- यतनाल

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। एक तरफ पूरा देश केरल में आई बाढ़ के बाद मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहा है तो दूसरी तरफ केरल बाढ़ पर नेता विवादित बयान देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कर्नाटक के विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा, "गोहत्या के कारण केरल में बाढ़ आई है। यतनाल ने कहा कि हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की वजह से केरल के लोगों को ऐसी सजा मिली है। यतनाल ने कहा, " हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को धर्म इस तरह ही दंडित करेगा। इसका अंदाजा केरल की हालत देखकर लगाया जा सकता है। केरल में गोहत्या होती है, जबकि उसे देवभूमि कहा जाता है। यहां बीफ फेस्टिवल को एक साल भी पूरे नहीं हुए और बाढ़ ने राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। बता दें कि बसनगौड़ा विवादित बयान देने के कारण अक्सर की सुर्खियों में बने रहते हैं।

Created On :   27 Aug 2018 3:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story