सपना ही नहीं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने भी हमला करने के लिए उठा लिया था डंडा? नए वीडियो से केस में आया नया ट्विस्ट, क्रिकेटर के खिलाफ FIR कराने की तैयारी में सपना!

Why was Sapna Gill arrested for quarreling with Team Indias dashing batsman Prithvi Shaw, know the inside story
सपना ही नहीं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने भी हमला करने के लिए उठा लिया था डंडा? नए वीडियो से केस में आया नया ट्विस्ट, क्रिकेटर के खिलाफ FIR कराने की तैयारी में सपना!
शॉ-गिल विवाद में नया मोड़ सपना ही नहीं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने भी हमला करने के लिए उठा लिया था डंडा? नए वीडियो से केस में आया नया ट्विस्ट, क्रिकेटर के खिलाफ FIR कराने की तैयारी में सपना!
हाईलाइट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।

डिजिटल डेस्क, मुबंई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।  पुराने वीडियो में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और एक लड़की झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बुधवार की बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सपना गिल है। जो एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं। अक्सर वह अपनी रील्स की वजह से लाइम लाइट में बनी रहती हैं। सपना की भी सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं। बता दें कि, यह वीडियो वायरल होने के बाद सपना को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त के शिकायत पर हुई है। अब इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जो सपना के अलावा पृथ्वी शॉ पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

क्या है विवाद

दरअसल, सपना गिल पर आरोप है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिल कर पृथ्वी शॉ पर बेसबॉल से हमला किया है। क्रिकेटर ने जब गिल को सेल्फी न देने की बात कही तभी सपना बेसबॉल उठा कर शॉ पर हमला करने के लिए दौड़ी। जिसका पृथ्वी ने हाथ पकड़ कर अपना बचाव किया। यह पूरा मामला मुबंई के सांताक्रूज होटल से शुरू होता है। जहां पर पृथ्वी और सपना दोनों डिनर के लिए पहुंचे थे। सपना के साथियों ने पृथ्वी को देखा तो सेल्फी लेने की डिमांड की और उन्हें मिल भी गई। लेकिन कुछ देर बाद फिर कई लोगों ने आकर शॉ से सेल्फी मांगी। जिसे पृथ्वी ने देने से माना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी हुई तभी पृथ्वी ने होटल मैनेजर को कॉल किया। इसके बाद दूसरे पक्ष को होटल से जाने के लिए कहा गया। लेकिन गिल  पक्ष स्टार क्रिकेटर और उनके साथियों के आने का इंतेजार कर रहे थे। जो हाथों में बेसबॉल लिए खड़े थे।

शिकायत में क्या कहा गया?

बुधवार की यह घटना अगले सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। इस पूरे घटना के बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में गिल समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पत्र में लिखा है कि पृथ्वी के साथ 8 लोगों ने मारपीट की। गाड़ी के शीशे तक तोड़े गए। जिसकी वजह से शॉ को दूसरी गाड़ी से भेजा गया। हमलावर होटल के बाहर झगड़ा किए ही इसके साथ ही हमारी गाड़ी का पीछा भी किया। शिकायत में ये भी लिखा है कि जोगेश्वरी के लोट्स पेट्रोल पंप के पास महिला हमलावरों के कार में बैठी और 50 हजार रूपये की डिमांड की और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

गिरफ्तार हो चुकी हैं सपना

पृथ्वी के दोस्त के शिकायत को आधार बनाकर पुलिस ने सपना गिल को गुरूवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सांताक्रूज होटल के मैनेजर ने सपना गिल और उनके दोस्त शोभित की पहले ही पुलिस से शिकायत कर चुके थे। इतने आरोप के बाद पुलिस ने सपना को 15 फरवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।

दूसरे वीडियो में कुछ और दिखा

हालांकि, वायरल वीडियो को देखा कर यह नहीं लगता कि केवल सपना गिल की तरफ से डंडे उठाए गए हैं। एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पृथ्वी के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है। जबकि सपना डंडे से बचने के लिए उन्हें रोकती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला अब एकतरफा के बजाय दोनों तरफ से हमले का लग रहा है।

सपना के वकील ने क्या कहा

सपना गिल के वकील काशिफ खान देशमुख ने भी पृथ्वी शॉ पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने मारपीट की। सपना का जिक्र करते हुए देशमुख ने कहा कि सपना ने मुझे बताया कि मैंने होटल में पार्टी के दौरान पृथ्वी शॉ को देखा । जब मैं सेल्फी के लिए गई तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। शॉ उस वक्त नशे के हालात में थे। उन्होंने आगे कहा कि सपना की रिहाई के बाद हम पृथ्वी और उनके दोस्तों पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

 


 

Created On :   18 Feb 2023 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story