Women's Day 2020: 103 वर्षीय मान कौर को नारी शक्ति पुरस्कार, 'मशरूम महिला' भी सम्मानित

Womens Day 2020: President Kovind awarded Nari Shakti Puraskar to Bina Devi and many women
Women's Day 2020: 103 वर्षीय मान कौर को नारी शक्ति पुरस्कार, 'मशरूम महिला' भी सम्मानित
Women's Day 2020: 103 वर्षीय मान कौर को नारी शक्ति पुरस्कार, 'मशरूम महिला' भी सम्मानित
हाईलाइट
  • IAF की पहली महिला फाइटर पायलटों मोहना जीतवाल
  • अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को भी पुरस्कार मिला
  • राष्ट्रपति ने 103 वर्षीय मान कौर को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women"s Day) के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशभर की कई महिलाओं को उनकी खास उपलब्धियों के लिए "नारी शक्ति पुरस्कार" से सम्मानित किया। रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद ने 103 वर्षीय मान कौर, भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलटों और "मशरूम महिला" के नाम से मशहूर बिहार की बीना देवी को "नारी शक्ति पुरस्कार" से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इन महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने 34 महिलाओं और संस्थानों को इस सम्मान से नवाजा। इन महिलाओं में आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया के सफर पर निकली नौसेना की छह महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा समाज सुधार, विज्ञान, व्यापार, खेल, मनोरंजन और कला जगत जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाली तमाम महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिलाओं के योगदान राष्ट्रपति ने सराहा
राष्ट्रपति ने इन महिलाओं के योगदान को जमकर सराहा और कहा कि बेटियों के जीवन में सुधार लाना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया, उनमें पदाला भूदेवी, बीना देवी, आरिफा जान, चामी मुर्मू, निलजा बांगु, रश्मि अर्धवाले, मान कौर, कलावती देवी, कौशिकी चक्रवर्ती, अवनी चक्रवर्ती, भावना कांत, महिमा सिंह जिटरवाल, भागीरथी अम्मा और कारथली अम्मा शामिल हैं। गौरतलब है कि भागीरथी अम्मा 105 वर्ष की हैं और कारथली अम्मा 95 साल की हैं। इनमें बिहार की बीना देवी को मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

बिहार की बीना देवी
राष्ट्रपति कोविंद ने बिहार की बीना देवी को "नारी शक्ति पुरस्कार" प्रदान किया। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए बीना देवी को "मशरूम महिला" के रूप में जाना जाता है। वह पांच साल तक टेटियामबंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत की सरपंच भी रही हैं।

मान कौर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एथलेटिक्स में उपलब्धियों के लिए 103 वर्षीय मान कौर को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलटों को भी "नारी शक्ति पुरस्कार" प्रदान किया। महिला फाइटर पायलटों में मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ के नाम शामिल हैं।

 

Created On :   8 March 2020 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story