ताज महल के अलावा अब आगरा के दूसरे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Yogi Government will promote other spots of Agra Famus for Taj
ताज महल के अलावा अब आगरा के दूसरे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ताज महल के अलावा अब आगरा के दूसरे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देगी योगी सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताज महल को लेकर यूपी की भाजपा सरकार का नज़रिया ठीक नही रहा है। योगी सरकार का मानना है कि इस ऐतिहासिक शहर में ताज के अलावा देखने लायक और भी बहुत कुछ है। जिसमें वह किला भी शामिल है, जिमसें छत्रपति शिवाजी महाराज को कैद किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुंबई की कंपनी श्रेया एडवाइजरी को आगरा के अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी आगरा में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विकास के लिए भी काम करेगी। यूपी सरकार ने इस कंपनी के साथ करार किया है।

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों को दिया जाएगा बढ़ावा
कंपनी का दावा है कि इस प्रस्ताव से उत्तर प्रदेश में करीब 25,000 करोड़ का निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। आगरा की खूबसूरती सिर्फ ताज महल तक सीमित नहीं है। श्रेय एडवाइजरी सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने में मदद करेगी। इस परियोजना के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर संबंधित पहलुओं को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां कम प्रसिद्ध स्मारकों एवं मंदिरों को प्रमोट कर तीनों वैश्विक धरोहरों से पर्यटकों को परिचित कराया जाएगा। इस परियोजना का परिचालन वित्तीय वर्ष 2018-19 में होने की उम्मीद है।

आगरा में सिर्फ ताज महल नहीं, आइकॉनिक टूरिस्ट एवं हॉलिडे डेस्टिनेशन
इस बारे में श्रेय एडवाइजरी के सीनियर एडवाइजर डा रतिरंजन मंडल ने बताया कि हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आगरा आते हैं। हम चाहते हैं कि ताज का दीदर करने आने वाले पर्यटकों को आगरा शहर भी सुंदर लगे। मंडल ने कहा कि ताज महल आगरा का इकलौता पर्यटन आकर्षण नहीं है। मुगल साम्राज्य ने यहां एक भव्य किला और कई मकबरों का निर्माण किया था। हम शहर को एक आइकॉनिक टूरिस्ट एवं हॉलिडे डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Created On :   1 March 2018 6:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story