- देश में कुल 1,80,05,503 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
- स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा की सीमा 50 फीसदी का उल्लंघन न हो : सुप्रीम कोर्ट
- भाजपा ने असम के पहले 2 चरणों के चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किए
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
उप्र में में खुले धार्मिक स्थल, योगी ने की गोरखनाथ में पूजा

हाईलाइट
- उप्र में में खुले धार्मिक स्थल, योगी ने की गोरखनाथ में पूजा
लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। कोरोना वायरस के कारण लम्बे समय से चल रहा लॉकडाउन अब खुलने लगा है। सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाध्वीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सुबह उठने के बाद गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर का भ्रमण किया।
सोमवार सुबह सबसे पहले धार्मिक स्थल खोले गए। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहुंचे। लोगों ने वहां पर पूजा-अर्चना, नमाज तथा अरदास की। चर्च में भी काफी लोग पहुंचे हैं। लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी भगवान शिव की पूजा करती नजर आयी। इस प्रकार हनुमान सेतु में भी भक्त पूजा के लिए कतार में दिखे। सभी ने मास्क पहन रखा था।
लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे। एक ने कहा कि लॉकडाउन के बाद आज पहली बार मंदिर खुला है तो बहुत अच्छा लग रहा है। यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही हर जगह सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया है।
गोरखपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोग बड़ी संख्या में कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए इंतजार करते हुए मंदिर में पहुंचे। गेट पर ही लोगों को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है।
कोरोना संक्रमण से निजात और लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक किया। मंदिर के शक्तिपीठ में आयोजित इस आनुष्ठानिक पूजन को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ सम्पन्न कराया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर आशीर्वाद लिया।
इसी क्रम में उन्होंने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर उस इंतजाम को देखा, जिसके लिए उन्होंने रविवार की देर रात निर्देशित किया था। 80 दिन बाद सोमवार से मन्दिर के कपाट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। अभी तक मंदिर में कम श्रद्घालु ही आये है। मुख्यमंत्री का निर्देश दर्शन-पूजन के दौरान हर हाल में फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर है।
लखनऊ के ईदगाह मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिद में प्रवेश करने से पहले लोगों की स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराए गए। यहां पर भी लोग मास्क लगाकर पहुंचे जबकि फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
मथुरा में सोमवार को भले ही मथुरा और वृन्दावन के कुछ प्रमुख मंदिर नहीं खोले गए है, लेकिन श्रीष्ण जन्मभूमि को खोला गया है। यहां पर सुबह से ही लोग दर्शन करने पहुंचे हैं। मथुरा में इसको लेकर सुरक्षा-व्यवस्था काफी कड़ी की गई है और लोगों से मानकों का पालन भी करने की अपील की गई है। यहां पर सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और शाम को चार बजे से रात के 8 बजे तक श्रद्घालु यहां दर्शन कर सकेंगे।
आलमबाग और नाका गुरूद्वारा में भक्त कतार में पहुंचे और वहां पर भी सेनिटाइजर और मास्क में लोग नजर आए। वहां भी सारी गाइडलाइनों का पालन हो रहा था। राजधानी के गिरजाघरों में भी श्रद्घालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।