Noida Fire: हर तरफ धुआं और हाहाकार, नोएडा सेक्टर-2 की पेंट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद

- नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में बड़ी आग
- आग पर काबू पाने का काम जारी
- हादसे के चलते कोई हताहत नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोएडा सेक्टर 2 से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रावर (27 जून) सुबह एक पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। मैके पर फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौजूद हैं और टीम आग पर काबू पाने की कोशिश के जुटी हुई है। फैक्ट्री में केमिकल होने के चलते अभी तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग सुबह 5:30 बजे लगी।
#WATCH | Uttar Pradesh | A fire breaks out at a private firm in Noida Sector 2. Fire tenders are at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/ZZxzAf7nRT
— ANI (@ANI) June 27, 2025
हर तरफ धुआं ही धुआं
फैक्ट्री में आग लगते ही काले धुएं का गुबार उठा और आसमान में हर तरफ धुआं छा गया। काफी दूर से ही धुएं को देखा जा सकता है। आग लगते ही हर तरफ हाहाकर मच गया। इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि यह आग कितनी भयानक होगी।
#WATCH | दिल्ली: बवाना की एक फैक्ट्री में आग लगी आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने का काम अभी भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/D8VyvNR9dl— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
मैके पर 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
सीएफओ प्रदीप कुमार ने घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 5:30 बजे नोएडा सेक्टर 2 में पेंट की एक कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। फायर टेंडर की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, आसपास के फायर स्टेशनों से और गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। इस कंपनी के चारों तरफ जो कंपनियां हैं, उन्हें बचा लिया गया है।
#WATCH | Delhi: CFO Pradeep Kumar says, "We received information of fire in a paint company in Sector-2, D-93 at around 5:30 am. Taking immediate action, two fire brigades were sent. Seeing the intensity of the fire, more fire brigades were sent. We have called in more teams from… https://t.co/c19f81TdBk pic.twitter.com/JP7ms4mZ2a
— ANI (@ANI) June 27, 2025
Created On :   27 Jun 2025 9:10 AM IST