के.वी. राबिया निधन: पीएम मोदी ने के.वी. राबिया के निधन पर व्यक्त किया शोक

By - Bhaskar Hindi |6 May 2025 12:05 AM IST
- पीएम मोदी ने के.वी. राबिया के निधन पर व्यक्त किया शोक
- कहा- 'पद्मश्री पुरस्कार विजेता के.वी. राबिया जी के निधन से दुखी हूं'
- कहा- उनके अग्रणी कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पद्मश्री पुरस्कार विजेता के.वी. राबिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा- पद्मश्री पुरस्कार विजेता के.वी. राबिया जी के निधन से दुखी हूं। साक्षरता में सुधार के लिए उनके अग्रणी कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- उनका साहस और दृढ़ संकल्प, विशेष रूप से जिस तरह से उन्होंने पोलियो से लड़ाई लड़ी, वह भी बहुत प्रेरणादायक था। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।
Created On :   6 May 2025 12:04 AM IST
Next Story