Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, पैसों के लिए भी मोहताज हो जाएगा पड़ोसी मुल्क, निर्मला सीतारमण ने लिया बड़ा एक्शन!

  • पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने किया एक और स्ट्राइक
  • पैसों के लिए भी मोहताज हो जाएगा पड़ोसी मुल्क
  • पुतिन और मोदी के बीच हुई फोन पर बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रहा है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और स्ट्राइक कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन डेवलमेंट बैंक यानी (ADB) के अध्यक्ष मासातो कांडा से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद बंद करने की मांग की। भारत ने यह साफ किया कि आतंक का संरक्षण और बढ़ावा देने वालों को आर्थिक फंड नहीं दिया जाना चाहिए।

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। पड़ोसी मुल्क को दुनिया के कई बैंकों, जैसे ADB और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से अरबों डॉलर की मदद की जाती है। यह मदद डेवलपमेंट, जलवायु परिवर्तन से लड़ने, सड़कें बनाने, बिजली जैसे क्षेत्रों के लिए दी जाती है।

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतीय वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इटली के मिलान में 58वीं ADB वार्षिक बैठक के दौरान मासातो कांडा से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने दोहराया कि भारत निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाली आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करता है और दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (IBC), कॉर्पोरेट कर दर में कमी और GST कार्यान्वयन, उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन PLI, राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (NIP), गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और स्टार्टअपइंडिया जैसी साहसिक पहलों के माध्यम से लगातार अनुकूल नीति और नियामक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है, ताकि व्यापार करने में आसानी हो। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ADB को नए, अभिनव वित्तपोषण उत्पादों और मॉडलों को शुरू करने के अवसर प्रदान करता है। कांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत की विकास प्राथमिकताओं के लिए ADB का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को मिलने वाले आर्थिक मदद का आधिकांश पैसा वो आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल की जाती है। भारत ने कहा है कि उसे FATF की ग्रे लिस्ट में दोबारा डाल दिया जाए। भारत ने पाक को IMF से मिलने वाले 7 अरब डॉलर के पैकेज पर भी सवाल उठाया है।

पुतिन और मोदी के बीच हुई फोन पर बात

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच 5 मई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से बात की। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात दोहराई। इसके अलावा पुतिन ने आतंकी हमले की निंदा की और जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पुतिन और मोदी के बीच हुए बातचीत की जानकारी दी है।

जायसवाल ने दी जानकारी

जायसवाल ने बताया कि पुतिन ने हमले के पीछे के आतंकवादियों को कटघरे में लाने की बात कही है। बता दें कि, पहलगाम हमले के करीब दो हफ्ते बाद पुतिन और मोदी के बीच बात हुई है। इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जयशंकर से फोन पर बात की थी।

भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कई सारे बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और देश के पाकिस्तान नागिरकों को अपने देश जाने का आदेश देना शामिल है।

इधर, पाकिस्तान से आए आतंकवादियों को भारतीय सेना ढूंढने का काम कर रही है। वहीं, पूरे मामले को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान आया है, उन्होंने कहा कि आतंकियों को उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा, जैसा आप चाहते हैं।

Created On :   5 May 2025 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story