आतंक के खिलाफ एक साथ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जापान ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत को दिया पूर्ण समर्थन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जापान ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत को दिया पूर्ण समर्थन
  • पहलगाम हमले पर भारत के साथ जापान
  • भारत की यात्रा पर आये जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सैन
  • जापान और भारत के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान ने पहलगाम हमले पर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उसे पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है। ये बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। समाचार एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री सिंह ने भारत की यात्रा पर आये जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सैन के साथ आज सोमवार द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह बात कही। सिंह ने कहा द्विपक्षीय बैठक में रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत और जापान दोनों ही देशों ने सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की और सीमा पार खतरों से निपटने के लिए परस्पर सहयोग और समर्थन पर बल दिया।

रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा , “नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सैन से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत और जापान के बीच विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है।

द्विपक्षीय बैठक के दौरान हमने रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा की और सीमा पार खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोग और संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। नाकातानी सैन ने पहलगाम हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और भारत को पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की।

Created On :   5 May 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story