Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, किया प्लेन क्रैश दुर्घटनास्थल का दौरा, अधिकारियों से भी मिले

अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, किया प्लेन क्रैश दुर्घटनास्थल का दौरा, अधिकारियों से भी मिले
  • अहमदाबाद के दौरे पर पीएम मोदी
  • प्लेन क्रैश दुर्घटनास्थल का किया निरीक्षण
  • सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने शुक्रवार (13 जून) को प्लेन क्रैश दुर्घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही, उन अधिकारियों और टीमों से भी मुलाकात की जो हादसे के बाद अथक परिश्रम में जुटे हुए हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दौरे से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं।

आपको बता दें कि, गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे जिनमें से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। यह भारतीय इतिहास का सबसे भयानक विमान हादसा बताया जा रहा है।

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने दौरे से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने 'एक्स' अकाउंट पर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

लंदन जा रहा था विमान

अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 लोग मौजूद थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Created On :   13 Jun 2025 11:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story