Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी में हुई भगदड़ को लेकर चश्मदीद ने बताई सच्चाई, कहा- 'रथ यात्रा के दिन भी...'

- पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में हुई भगदड़
- चश्मदीद ने किया पूरी सिचुएशन का खुलासा
- प्रशासन को बताया जिम्मेदार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा में पुरी में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा निकलती है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार उत्सव के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भारी भगदड़ हुई है। उस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये घटना सुबह हुई है जब हजारों लोग रथ यात्रा को देखने और शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। उस दौरान ही दो धार्मिक ट्रकों के भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसने की वजह से ही भगदड़ मच गई थी। इस मामले पर ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दुख जताया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई करते हुए पुरी के डीसीपी और पुलिस कमांडेंट को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कलेक्टर सिद्धार्थ और एसपी का ट्रांसफर कर दिया है।
कितने लोगों की हुई मौत?
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जिसमें 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। साथ ही 50 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, चश्मदीद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
चश्मदीद ने क्या बताया?
न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए चश्मदीद कुमार पंडा ने बताया कि, मैं कल रात को 2-3 बजे तक मंदिर में ही था लेकिन भीड़ को संभालने के लिए कोई भी नहीं था। प्रबंधन भी बिल्कुल ठीक नहीं था। वीआईपी के लिए नया रास्ता बना दिया गया था और आम लोगों को दूर से ही बाहर निकलने को कहा गया था। उन्होंने आगे बताया कि, लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर भी निकल रहे थे, इसके बाद ही भीड़ बढ़ने लगी थी और यातायात व्यवस्था भी ठीक ना होने से अनधिकृत के पास वाले वाहन भी मंदिर के पास आ गए थे। इसके बाद भी प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल नहीं किया। उन्होंने बताया कि, रथ यात्रा के दिन भी कई लोगों की मौत हुई थी, लेकिन सरकार और प्रशासन की तरफ से इसका खुलासा नहीं किया गया था। आज भी तीन लोगों की मौत हुई है। इस हादसे के लिए ओडिशा प्रशासन ही जिम्मेदार है।
Created On :   29 Jun 2025 5:58 PM IST