Railway News: दिवाली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; यहां देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा इंतजाम किया है। रेलवे ने अलग-अलग रूट पर 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से नवंबर के अंत तक कुल 282 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।
इन ट्रेनों का फायदा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा। अगर आप त्योहारों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो टिकट बुक करने से पहले ट्रेन नंबर और उसकी तारीख जरूर जांच लें।
नवंबर तक चलेंगी ये 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
02200/02199 बांदा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी: 02200 ट्रेन 28 नवंबर और 02199 ट्रेन 26 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04140/04139 दादर–प्रयागराज: 04140 ट्रेन 29 नवंबर और 04139 ट्रेन 27 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04176/04175 दादर–सुबेदारगंज: 04176 सेवा 24 नवंबर और 04175 सेवा 22 नवंबर 2026 तक चलेगी।
01908/01907 उधना–आगरा कैंट: 01908 ट्रेन 25 नवंबर और 01907 ट्रेन 24 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04106/04105 उधना–प्रयागराज: 04106 ट्रेन 30 नवंबर और 04105 ट्रेन 29 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04156/04155 उधना–सुबेदारगंज: 04156 ट्रेन 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं 04155 ट्रेन 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार को चलेगी।
04120/04119 वलसाड–सुबेदारगंज: 04120 ट्रेन 29 नवंबर और 04119 ट्रेन 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।
यह भी पढ़े -रेलवे से लेकर इनकम टैक्स तक, रोजगार मेले में चयनित युवाओं में खुशी की लहर, पीएम मोदी का जताया आभार
इन रूट्स पर भी जारी रहेंगी स्पेशल ट्रेनें
04178/04177 वलसाड–सुबेदारगंज: 04178 ट्रेन 25 नवंबर और 04177 ट्रेन 24 नवंबर 2026 तक चलेगी।
01909/01910 असारवा–आगरा कैंट: 01909 ट्रेन 24 नवंबर और 01910 ट्रेन 23 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04180/04179 साबरमती–प्रयागराज: 04180 ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर और 04179 ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।
01906/01905 असारवा–कानपुर सेंट्रल: 01906 ट्रेन 1 दिसंबर और 01905 ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04170/04169 इंदौर–सुबेदारगंज: 04170 ट्रेन 28 नवंबर और 04169 ट्रेन 27 नवंबर 2026 तक चलेगी।
04174/04173 वेरावल–प्रयागराज: 04174 ट्रेन 27 नवंबर और 04173 ट्रेन 26 नवंबर 2026 तक चलेगी।
प्रयागराज–साबरमती स्पेशल का बदला नंबर
प्रयागराज और साबरमती के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में भी बदलाव किया गया है। गांधीनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से जुड़ी दिक्कत के कारण ट्रेन के टर्मिनल में बदलाव किया गया है।
अब प्रयागराज–गांधीनगर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 04111/04112 नंबर से नहीं चलेगी। इसे 04179/04180 नंबर से प्रयागराज और साबरमती के बीच चलाया जाएगा।
04179: ट्रेन प्रयागराज से शाम 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे साबरमती पहुंचेगी।
04180: यह ट्रेन साबरमती से शाम 5:45 बजे रवाना होगी।
Created On :   20 Sept 2026 8:38 PM IST











