Delhi SIR News: एसआईआर प्रक्रिया में जयशंकर समेत कई VVIP को नोटिस, चुनाव आयोग ने साफ की पूरी तस्वीर

एसआईआर प्रक्रिया में जयशंकर समेत कई VVIP को नोटिस, चुनाव आयोग ने साफ की पूरी तस्वीर
दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी है। इस दौरान राज्य के कई दिग्गज नेताओं को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी है। इस दौरान राज्य के कई दिग्गज नेताओं को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। इसी क्रम में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको एस जयशंकर को नोटिस मिला है। उनके अलावा इस लिस्ट में CBI के डायरेक्टर प्रवीण सूद और उनके परिवार, पूर्व आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी समेत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई और उनके परिवार को भी आयोग का नोटिस मिला है।

आयोग ने इन्हें क्यों जारी किया नोटिस

चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों और नेताओं को नोटिस जारी किया है, इसमें बताया गया है कि उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी को लेकर यह नोटिस जारी हुआ है। चुनाव आयोग उनकी मौजूदा सूचनाओं को पिछली बार हुए रिविजन के समय बनी मतदाता सूची की जानकारी से नहीं जोड़ पाया है। लगातार मिल रहे इन नोटिसों को ध्यान में रखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि नोटिस मिलने का यह मतलब नहीं है कि जिन्हें मिला है, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे।

नोटिस पर CEO ने क्या कहा?

मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने आगे बताया कि इन कैटेगरी के लोगों को ECINET में अपना डेटा सही करने के लिए सिस्टम के जरिए ये नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बिना मौका दिए और बिना सही, ठोस और अपील किए बिना किसी के नाम हटाए नहीं जा सकते हैं।

पूरे मामले पर क्या दी प्रतिक्रिया

इस पूरे प्रकरण पर चुनाव आयोग ने बताया कि मतदाताओं की ओर से BLO को एन्यूमरेशन फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त, 2026 को जारी की गई थी। यह CEO, दिल्ली की वेबसाइट, विधानसभा इलाके के ERO/AERO के कार्यालय और सभी तय स्थानों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी संबंधित लोगों को सूचित किया कि नोटिस मिलने का मतलब यह नहीं है कि NCT दिल्ली की मतदाता लिस्ट से उनके नाम हटा दिए जाएंगे।

Created On :   20 Sept 2026 8:01 PM IST

Tags

Next Story