मौसम अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में भी ठंड से राहत नहीं, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में भी ठंड से राहत नहीं, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
  • उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी
  • जम्मू-कश्मीर में जारी किया गया बारिश का अलर्ट
  • मध्य प्रदेश में ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां के लोग घने कोहरे से भी परेशान हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने ठंड के बारे में बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार में अगले दो तीन दिनों तक बहुत घने से घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही, इन दोनों राज्यों में कोल्ड डे की भी स्थिति बनी रहेगी। अभी कुछ दिनों तक यूपी, बिहार में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

इधर, उत्तराखंड और पंजाब में न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

उत्तरी मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड

इस साल के शुरुआत से ही मध्य प्रदेश में भी ठंड का सितम जारी है। इस समय उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के इलाके में सुबह और शाम समय घना कोहरा देखा जा रहा है।

आज हरियाणा के हिसार में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, यूपी, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, नॉर्थवेस्ट राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 से 31 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट जा किया है। वहीं, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में 27 और 28 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सब हिमालयी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 और 28 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा।

Created On :   27 Jan 2024 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story