Year Ender 2025: रूह कंपाने वाली हैं ये तीन जुर्म की दास्तान, जब अपने ही बने अपनों के दुश्मन, बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कभी नीला ड्रम तो कभी खाई बने हथियार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि लोग अपने परिवार के साथ सबसे ज्यादा सुकून के पल बिताते हैं। दुनिया में कोई अपना होने का ऐहसास दिलवाता है तो वह फैमिली है। लेकिन तब क्या जब एक परिवार ही अपनों का कातिल बन जाए? यह सुन कर ही रूह कांप जाती है तो सोचिए जिन लोगों पर बीतती होगी उनकी क्या हालत होता होगा? आज हम साल 2025 की नफरत भरी घटनाएं लेकर आए हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या इस दुनिया में कत्ल करना इतना आसान हो गया है? इस साल 3 हत्याकांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इनमें इंदौर के राजा रघुवंशी, मेरठ के सौरभ और ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड शामिल है। चलिए जानते हैं कैसे 3 परिवारों ने अपनों को धोखा दे कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया?
शादी, धोखा और कत्ल...राजा की दर्दनाक कहानी
राजा रघुवंशी हत्याकांड एक ऐसा मामला है जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। किसने सोचा था कि शादी के केवल 12 दिन बाद एक पत्नी अपने पति की कातिल बन जाएगी? मेहंदी अब तक छूटी भी नहीं और सोनम के हाथ राजा के खून से सन गए। यह केस मध्य प्रदेश के इंदौर का है। दरअसल, इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी। 20 मई को कपल हनीमून मनाने मेघालय के लिए रवाना हो गया था। असम के कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद राजा और सोनम मेघालय पहुंचे थे। मेघालय पहुंचने के बाद दोनों होटल में चेक इन कर घूमने के लिए स्कूटी रेंट करते हैं। 23 मई को दोनों की अपने परिवार से आखिरी बार बात होती है फिर उनके फोन बंद हो जाते हैं। कुछ लोगों को लावारिस स्कूटी मिलती है। इसके बाद वह पुलिस को इस बात की जानकारी देते हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करती है। इस समय तक एक कपल के लापता होने की खबर हर तरफ फैल जाती है। 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई में मिलती है जिसको किसी धारदार हथियार से मारा गया था। लेकिन सोनम का कोई अता-पता नहीं था। वहीं, 17 दिनों बाद सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ लिया गया था।
कैसे पकड़ी गई सोनम?
सोनम ने गाजीपुर में एक ढाबे से अपनी परिवार को फोन किया। इसके बाद परिवार ने एमपी पुलिस को बताया फिर एमपी पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गाजीपुर पुलिस ढाबे पर पहुंची और सोनम को गिरफ्तार किया।
प्रेमी संग रची हत्या की साजिश
जांच में पता चला कि सोनम का राज कुशवाहा नामक शख्स के साथ अफेयर था जो उसके पिता की फैक्ट्री में काम करता था। राज और सोनम ने राजा को मारने की साजिश रची थी। इस काम के लिए दोनों ने 3 अन्य बदमाशों को सुपारी दी थी। मेघायल में तीनों आरोपियों राजा पर वार कर उसे खाई में धक्का दे दिया था। इस वक्त सोनम भी मौके पर मौजूद थी।
नीले ड्रम वाला मामला, सौरभ के हत्या की खौफनाक कहानी
'नीले ड्रम' वाले मामले के नाम से जाने जाने वाला सौरभ हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा था। इस घटना के पीछे इतना दर्द है कि शब्दों से बता पाना बहुत मुश्किल है। यह कहानी भी कुछ हद तक राजा रघुवंशी केस की याद दिलाती है। इस मामले में भी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही पति के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और सौरभ राजपूत ने साल 2016 में लव मैरिज की थी। सौरभ पहले मर्चेंट नेवी में था। 2023 में वह लंदन में एक बेकरी में काम करने चला गया। वह अपनी बेटी के बर्थडे के लिए भारत आया हुआ था। उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिल कर उसका कत्ल करने की फिराक में थी। मुस्कान और साहिल ने मिल कर सौरभ के 15 टुकड़े किए और लाश को ड्रम में डाल कर सीमेंट भर दिया। उसके सिर, हाथ, कलाई, पैर और धड़ पर बुरी तरह वार किया गया। इससे यह समझ आता है कि मुस्कान के दिल में सौरभ के लिए कितनी नफरत होगी। उसे पति की हत्या का कोई गम नहीं था। कत्ल करने के बाद मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली घूमने गए थे। वहां उन्होंने होली मनाई। इतना ही नहीं बल्कि साहिल का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। मामला सामने तब आया जब सौरभ की लाश 3 मार्च 2025 को मिली।
निक्की भाटी हत्याकांड
ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस इस बात का सबूत है कि आज भी दहेज के लिए महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निक्की इस बात से बिलकुल अंजान थी कि उसा पति और ससुराल वाले उसकी हत्या के लिए सब हद पार कर जाएंगे। निक्की की शादी 10 दिसंबर 2016 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के विपिन भाटी से हुई थी। वहीं, 21 अगस्त 2025 को निक्की की डेड बॉडी बरामद की गई। निक्की के परिवार का आरोप है कि विपिन और ससुराल वाले निक्की पर 36 लाख रुपये दहेज के तौर मांग रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर निक्की को मार दिया गया। निक्की के 6 वर्षीय बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपने पिता (विपिन) और दादी को निक्की पर जुल्म करते अपनी आखों से देखा था।
Created On :  
