रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बीएपीएस संस्था के सभी मंदिरों में मनाया गया राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव

बीएपीएस संस्था के सभी मंदिरों में मनाया गया राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव
  • बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था ने मनाया जश्न
  • देश-विदेश में स्थित संस्था के 1550 से अधिक मंदिरों में उमड़े भक्त
  • सभी मंदिरों में राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव दिखाया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह संपन्न हुआ। इस पावन समारोह को केवल अयोध्या ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान राम के आगमन के इस पवित्र दिन पर अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के देश-विदेश में के 1550 से अधिक मंदिरों में हर्षोल्लास और दिव्यता के साथ मनाया गया| जिसमें मंदिर परिसरों को दिवाली के त्योहार की तरह ही रंग-बिरंगी रोशनी और रंगोली से सजाया गया था। इसके साथ साथ सभी हरिभक्तों ने अपने घर के प्रवेश द्वार को आसोपालव तोरण और पुष्प तोरण से सजाया। भगवान श्री रामचन्द्र की प्रतिमा के समक्ष आरती, थाल व पूजन किया गया।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने राम मंदिर को आकार देने वाले श्रमवीरों पर की पुष्प वर्षा

परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के सान्निध्य में सूरत में भी राम प्रतिष्ठा महोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने इस प्रतिष्ठा महोत्सव पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक पत्र लिखा और इस भगीरथ कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति साष्टांग दंडवत सह प्रणाम करने की अपनी श्रद्धा व्यक्त की, उन्हें शुभकामनाएँ दीं और पूरे विश्व में शांति बनी रहे इसके लिए प्रार्थना भी की।

इसके साथ हीबीएपीएस संस्था के सभी मंदिरों में राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव दिखाया गया, जिसका लाभ संस्था के हजारों संतों और भक्तों ने लिया| इस प्रकार बी.ए.पी.एस. संस्था के सभी मंदिरों में यह ऐतिहासिक उत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति अर्पित की गई।

यह भी पढ़े -रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम, कश्मीर से केरल तक जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

Created On :   22 Jan 2024 7:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story