'राम' मय हुआ देश: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम, कश्मीर से केरल तक जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम, कश्मीर से केरल तक जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें
  • पूरे देश में मनाया गया दीपोत्सव
  • दिखा रामभक्तों का उत्साह
  • कश्मीर से लेकर केसल तक राममय हुआ देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा देश राम के रंग में रंगा हुआ है। इस ऐतिहासिक दिन का जश्न केवल अयोध्या में ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। रामभक्त अपने घरों व मंदिरों में दीये और पटाखे जलाकर खुशियां मना रहे हैं। आइए देखते हैं रामभक्तों के उत्साह की कुछ तस्वीरें....

रोशनी से जगमग हुआ सरयू घाट

रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो का आयोजन किया गया। लोगों ने घाट पर दीप जलाए, साथ ही सरयू माता की आरती की गई।

जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर पूजा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जम्मू में कई जगहों पर लोगों ने दीपोत्सव मनाया। वहीं श्रीनगर के घंटाघर लाल चौक पर भी हिंदू समुदाय के लोगों ने दीप जलाए। साथ ही पूजा अर्चना भी की गई।

पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने मनाया दीपोत्सव

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पूजा के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से वापस आने के बाद पीएम आवास पर दीपोत्सव मनाया इस दौरान उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना भी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर दीए जलाए। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित आवास पर दीपक जलाए।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद हैदराबाद के बरकतपुरा में दीप जलाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "आज अयोध्या में श्री राम के जन्मस्थान पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है।आज लोग उत्सव मना रहे हैं।आज सभी लोग आतिशबाज़ी करते हुए दिवाली मना रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दीए जलाए। इसके साथ ही उन्होंने देश के लोगों से भी दीपोत्सव मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्वीट किया, "आज संपूर्ण भारतवर्ष श्री राम लला के भव्य मंदिर में आगमन पर आनंद से भर गया है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर पूरा देश राम ज्योति जलाकर दिवाली मना रहा है। मैंने भी अपने परिवार के साथ भगवान श्री राम के आगमन पर दीए जलाए।''

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर दीप जलाए।

नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम देखी गई। यहां समारोह के बाद दीपोत्सव मनाया गया।

विश्व की सबसे सुरक्षित इमारतों में शुमार उद्योगपति मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया भी अयोध्या में प्रभू श्रीराम के आगमन के बाद फूलों और लाइटिंग से सजाया गया।

हरिद्वार से लेकर केरल तक राम नाम की गूंज

अयोध्या के अलावा देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी दीपोत्सव मनाया गया। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद हरिद्वार की हर की पैड़ी में आरती की गई और दीपोत्सव मनाया गया।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर दीप जलाए गए और आरती की गई।

इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला में दीपोत्सव मनाया गया। रायपुर के कोटा इलाके में दीपक जलाए गए एवं आतिशबाजी की गई।वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव मनाया गया। तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में भी लोगों ने दीप जलाए।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गुजरात के अहमदाबाद में भी इस खुशी दीये जलाकर मनाई गई।

Created On :   22 Jan 2024 5:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story