सैलानियों के लिए बंद किया गया लाल किला

सैलानियों के लिए बंद किया गया लाल किला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच लाल किला को शुक्रवार तक जनता और आम आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने गुरुवार को एक नोटिस में कहा़, "...दिल्‍ली का लाल किला भारी मानसून और वर्षा के कारण 13 जुलाई को दोपहर बाद से 14 जुलाई 2023 तक जनता और आम आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।" दिल्‍ली में बनी बाढ़ की स्थिति के कारण यमुना का पानी शहर के कई निचले इलाकों में घुस गया है। गुरुवार को ऐतिहासिक लाल किले के पिछले हिस्से तक भी पानी पहुंच गया।

यमुना नदी का जलस्तर आज शाम तक सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 208.6 मीटर को पार कर गया। इसका पिछला रिकॉर्ड 6 सितंबर 1978 को 207.49 मीटर का रहा था। राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ के बाद हजारों लोगों को वहां से हटाया गया है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली की कई सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। बचाव और निकासी कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की कम से कम 12 टीमों को भी दिल्ली में तैनात किया गया है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2023 5:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story