बयान पर बवाल: सरकार की तारीफ करने पर विवादों में फंसे कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद, शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तंज, क्या है मामला?

सरकार की तारीफ करने पर विवादों में फंसे कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद, शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तंज, क्या है मामला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार हित को देश हित के ऊपर नहीं रखना चाहिए। एक ओर सांसद देश के बाहर जा कर पाकिस्तान की सच्चाई सामने ला रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर को असफल बता रही है। आपको बता दें, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सलमान खुर्शीद ने वैश्विक स्तर पर सरकार की तारीफ की। इस चीज से कांग्रेस कुछ खास खुश नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस के उन नेताओं पर पार्टी के अंदर ही कार्रवाई होनी चाहिए जो भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते हैं। इस पूरे मामले पर शहजाद पूनावाला ने टिप्पणी की है।

कांग्रेस पर तंज

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा कि मुझे तो डर है कि अब सलमान खुर्शीद का बयान सुनकर कुछ समय बाद उदित राज, पवन खेड़ा उन्हें 'सुपर प्रवक्ता' ना घोषित कर दें। मनीष तिवारी और शशि थरूर के बाद अब सलमान खुर्शीद ने भी 'RRR'(राहुल गांधी, जयराम रमेश और रेवंत रेड्डी) को आइना दिखाया है कि पाकिस्तान परस्ती बंद कीजिए। परिवार हित को देश हित के ऊपर मत रखिए।

उन्होंने आगे कहा कि दुख की बात है कि एक ओर हमारे सांसद विदेश की धरती पर जाकर पाकिस्तान को बेनकाब करते हैं और यहां पर 'RRR' कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर विफल था। सेना का अपमान-सांसदों का अपमान, यही INDI गठबंधन की पहचान बन चुका है। दुख की बात है कि इन लोगों (RRR-राहुल गांधी, जयराम रमेश और रेवंत रेड्डी) को दूसरे देशों पर ज्यादा भरोसा है। उन्हें अपने नेताओं में भी प्रवक्ता नजर आते हैं।

पार्टी की आलोचना पर क्या बोले खुर्शीद?

सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसे वक्त में जब आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने को लेकर आप मिशन पर हैं। यह दुखद है कि देश में लोग आपकी राजनीतिक निष्ठाओं को कैलकुलेट कर रहे हैं, क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? मैं यहां भारत सरकार का विरोध करने नहीं आया हूं। मैं यहां भारत के लिए बोलने आया हूं। मेरे लिए, भारत और केवल भारत ही सबसे पहले है।

Created On :   3 Jun 2025 1:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story