आरोप-प्रत्यारोप: संपत्ति के मामले में विवेक बिंद्रा से बहुत पीछे हैं संदीप महेश्वरी! एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर खुद हैं इतनी प्रॉपर्टी के मालिक!

संपत्ति के मामले में विवेक बिंद्रा से बहुत पीछे हैं संदीप महेश्वरी! एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर खुद हैं इतनी प्रॉपर्टी के मालिक!
  • संपत्ति के मामले में संदीप और बिंद्रा किसी से कम नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दो बड़े इन्फ्लुएंसर विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी में जंग छिड़ गई है। दोनों ही दिग्गज एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच लोगों के मन में यह जानने की लालसा लगी है कि आखिर ये दोनों एक दूसरे पर ठगी करने के आरोप लगा रहे हैं तो ये खुद कितना कमाते हैं। इनकी संपत्ति कितनी है। तो चलिए इन दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में आपको बताते हैं कि आखिर इनकी वार्षिक और एक महीने की कमाई कितनी है।

दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा में इस बात को लेकर जंग छिड़ी हुई है कि वो देश की जनता से बिजनेस के नाम पर ठगी कर रहे हैं। सबसे पहले माहेश्वरी ने इशारों-इशारों में बिंद्रा पर निशाना साधा था। जिसके बाद विवेक ने नाम लेकर संदीप पर आरोप लगाया था कि वो एक प्रोग्राम में जाने के लिए लाखों रुपये का चार्ज करते हैं। इसके अलावा एक फोटो को हजारों रुपये में बेचते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के अलावा दोनों ही सफल बिजनेसमेन और मोटिविशनल स्पीकर भी हैं। लेकिन अब दोनों एक दूसरे के कट्टर विरोधी बन गए हैं।

विवेक बिंद्रा के पास कितनी संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक बिंद्रा की नेटवर्थ करीब 11 मिलियन डॉलर है। अगर इसे भारतीय रुपये में कन्वर्ट करें तो ये 90 करोड़ रुपये तक जा सकते हैं। विवेक बिंद्रा हर महीने करीब 40 से 50 लाख रुपये कमाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक बिंद्रा की सालाना कमाई 7-9 करोड़ रुपये है। विवेक बिंद्रा के पास दिल्ली में एक अलीशान बंगला है। इसके अलावा विवेक बिंद्रा के पास मुंबई और नोएडा में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं, फिलहाल वो नोएडा में रहते हैं। साथ ही विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के CEO और फाउंडर भी हैं। वे लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं।

विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। जहां से वो अच्छी खासी कमाई करते हैं। इसके अलावा विवेक बिंद्रा की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स उनका बिजनेस है। उनकी कंपनी का नाम Bada Business है, विवेक बिंद्रा Bada business Pvt. Ltd. कंपनी के मालिक हैं ये कंपनी बिजनेस करने या स्टार्टअप की कोशिश में जुटे लोगों को ट्रेनिंग और सलाह देती है। इस कंपनी को आज के समय में भारत का सबसे बड़ा उद्यमशीलता शिक्षण माना जाता है।

संदीप माहेश्वरी के पास कितनी संपत्ति?

संदीप माहेश्वरी भी करोड़पति हैं। माहेश्वरी की कुल संपत्ति करीब 4 मिलियन डॉलर यानी 33 करोड़ रुपये है। उनके पास प्रॉपर्टी में (लैंड और घर) करीब 17 करोड़ रुपये का है। संदीप माहेश्वरी के पास दिल्ली के पीतमपुरा में एक ऑफिस है और दिल्ली में ही उनका घर भी है। संदीप माहेश्वरी हर महीने करीब 30 से 50 लाख रुपये कमाते हैं। जबकि उनकी सालाना इनकम करीब 3-4 करोड़ रुपये के आस-पास है।

संदीप माहेश्वरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसमें सफलता न मिलने पर उन्होंने इसे छोड़ दिया और फिर फोटोग्राफी शुरू की, कुछ समय तक फ्रीलांसर के तौर पर ये काम किया। फिर बाद में उन्होंने खुद की कंपनी बनाई, जो कि मॉडल्स के पोर्टफोलियो बनाती थी। हालांकि इस काम में भी संदीप को उतनी सफलता नहीं मिली जितने की उन्हें उम्मीद थी। साल 2002 में एक और कंपनी शुरू की जो वो भी नहीं चली। जिसके बाद उन्होंने सबकुछ बंद कर दिया।

इन्फ्लुएंसर के साथ माहेश्वरी सफल बिजनेसमैन

इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने साल 2006 में इमेजेस बाजार की शुरुआत की। जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली और आज यह भारतीय तस्वीरों का सबसे बड़ा हब बन गया है। यहीं से संदीप माहेश्वरी की जिंदगी में एक नया मोड़ आया। फिर उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और मोटिवेशनल स्पीच देना शुरू की। इस राह पर संदीप महेश्वरी सफलता के शिखर पर चढ़ते गए और आज वे इस इंडस्ट्रीज के टॉप पर हैं। संदीप भारतीय स्टॉक इमेज के सबसे बड़ी कंपनी Imagesbazaar.com के फाउंडर और CEO हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी साइट की एक तस्वीर की कीमत 20 हजार रुपये तक है।

Created On :   26 Dec 2023 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story