सिक्किम जलप्रलय: सेना ने कहा, लाचेन क्षेत्र को मुख्य भूमि से जोड़ने का काम पूरा हो गया

सेना ने कहा, लाचेन क्षेत्र को मुख्य भूमि से जोड़ने का काम पूरा हो गया
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र को लगभग दो महीने के बाद सफलतापूर्वक मुख्य भूमि से जोड़ दिया
  • बाढ़ के कारण कट गया था

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र को लगभग दो महीने के बाद सफलतापूर्वक मुख्य भूमि से जोड़ दिया है, जो राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण कट गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सहायता से ज़ीमा में ज़ीमा चू पर रणनीतिक बेली पुल पूरा कर लिया है। बयान में कहा गया है, “दुरुस्‍त किए गए पुल ने पूरे लाचेन क्षेत्र को उत्तरी हिस्से से जोड़ दिया है, जो 3 अक्टूबर की रात से कट गया था। इस पुल से अब लाचेन शहर में वाहनों की निर्बाध आवाजाही हो सकेगी और राहत सामग्री पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।“ सेना के एक अधिकारी के अनुसार, ज़ीमा चू पर 100 फीट का बेली ब्रिज बनाया गया था, जिसे अचानक आई बाढ़ ने तोड़ दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Nov 2023 2:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story