मौसम अलर्ट: कहीं गर्मी ढा रही सितम, तो कहीं हो रही झमाझम बारिश ,देश में दिख रहे मौसम के अलग-अलग रूप

कहीं गर्मी ढा रही सितम, तो कहीं हो रही झमाझम बारिश ,देश में दिख रहे मौसम के अलग-अलग रूप
  • गर्मी की चपेट में उत्तर भारत
  • राजस्थान में 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान
  • दक्षिण भारत में हो रही बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात के साथ ही पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित राजस्थान रहा। यहां के बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा और यूपी में चार दिन हीटवेव चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, एमपी, दिल्ली और महाराष्ट्र में लू का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में आने वाले दिन में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को भी राज्य के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बालोतरा जिल में एक मजदूर की तेज गर्मी से मौत हो गई।

पहाड़ी राज्य कश्मीर में चली हीटवेव

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में बुधवार को गर्मी सीजन की पहली हीटवेव चली। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर जिन राज्यों में मौसम विभाग ने हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है, वहां के ज्यादातर स्थानों में लगातार आठवें 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तापमान 44 डिग्री के पार ही बना रहेगा।

दक्षिण भारत में हो रही बारिश

जहां एक और उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि दक्षिण भारतीय राज्य खासकर केरल में हो रही भारी बारिश से लोगों को जानमाल का नुकसान भी हो रहा है। राज्य में चार लोगों की बारिश के चलते मौत हो गई। दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

Created On :   23 May 2024 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story