Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के समर्थन में अतुल कुलकर्णी का उपवास, कहा- सरकार संवेदनशील है, बातचीत होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, मुंबई।पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को बॉलीवुड से लगातार समर्थन मिल रहा है। अब अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। अतुल ने 16 जुलाई को एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की।
यह भी पढ़े -बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को बनाया चुनाव संचालन समिति का प्रमुख, देखें 32 सदस्यों में किस-किस के नाम शामिल
उन्होंने अपने घर से ही यह एक दिन का उपवास रखा। उनका कहना है कि यह कदम सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाने और सरकार से संवाद की अपील करने के लिए उठाया है। सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। इसी को देखते हुए अतुल कुलकर्णी ने कहा कि उनके इस फैसले के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, वह उस दर्द और संघर्ष को महसूस करना चाहते हैं, जिससे इस समय सोनम वांगचुक और उनके साथी गुजर रहे हैं। दूसरा, वह केंद्र सरकार से अपील करना चाहते हैं कि इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द बातचीत का रास्ता खोला जाए।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
अतुल कुलकर्णी ने कहा, ‘मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारी सरकार असंवेदनशील है। कई बार सरकार को जनता के दर्द से जुड़ते देखा है। यदि किसी वजह से संवाद नहीं हो पा रहा है, तो गलतफहमियों को दूर कर बातचीत तुरंत शुरू की जानी चाहिए।’ अभिनेता ने आम लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की। बता दें कि सोनम वांगचुक के आंदोलन को फिल्म जगत से लगातार समर्थन मिल रहा है। शबाना आजमी, अनुराग कश्यप, अभय देओल, जीनत अमान और ओमी वैद्य समेत कई फिल्मी हस्तियां पहले ही उनके समर्थन में खुलकर अपनी आवाज उठा चुकी हैं।
Created On :   17 July 2026 2:13 AM IST










