उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल
  • उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
  • घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
  • घटनास्थल पर कई लोग हुई मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी। जिसके चलते बस में बैठे छह लोग की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बस में 20 लोग सवार थे। यह सड़क हादसा उन्नाव हरदोई मार्ग पर हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घायलों का इलाज जारी

हाइवे पर ट्रक और बस में आमने-सामने टक्कर हुई है। जिसके चलते यह सड़क और भी भयानक हो गया। दुघर्टना के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद यूपी पुलिस को घटना की जानकारी मिली। तेजी से रेस्कयू किया गया। घायलों को बस से निकाला गया। घटना में 12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

लोगों के मुताबिक, जैसी ही हल्ला के आवाज सुनाई दी। वहां के स्थानीय लोग जैसे तैसे घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्कयू में जुट गए। ट्रक बस को नोचते हुए निकली है। जिसके बस के एक साइड की चद्दर पूरी तरह से उखड़ गई है। घटना को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। ़

Created On :   28 April 2024 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story