मणिपुर: सुरक्षा बलों ने मणिपुर की इंफाल घाटी के तीन जिलों से 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार ,भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने मणिपुर की इंफाल घाटी के तीन जिलों से 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार ,भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • थौबल जिले से प्रेपाक का सदस्य गिरफ्तार
  • कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादी
  • भारी मात्रा में हथियार बरामद

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने इंफाल घाटी से 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, ये उग्रवादी इंफाल घाटी के तीन जिलों से कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। पुलिस ने आज शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरफ्तारियां गुरुवार को की गईं थी।

पुलिस ने जिनकी गिरफ्तारियां की है, उनमें प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्य इंफाल पश्चिम जिले में उनके घरों से गिरफ्तार किए गए। जिन उग्रवादियों की गिरफ्तार हुई उनकी पहचान 34 वर्षीय लईशांगथेम तोंडन सिंह, 34 वर्षीय लईशांगथेम आनंद सिंह और 41 वर्षीय हाइकम हेमचंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को इनके पास से दो एसएलआर राइफल, दो संशोधित .0303 राइफल, एक इंसास राइफल, नौ मगजीन और 99 कारतूस बरामद हुए हैं। इसी उग्रवादी संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के एंडरो इलाके से गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान 45 वर्षीय तोरेम टॉमचो मीतेई उर्फ पेना के रूप में हुई है।

एक अन्य बैन संगठन प्रेपाक (प्रो) का एक सक्रिय सदस्य थौबल जिले के ईचान खुन्नौ इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिबंधित संगठन सोरेपा का एक सक्रिय सदस्य थौबल जिले के समरम मयाई लैकाई इलाके से अरेस्ट किया गया। उसकी पहचान 24 वर्षीय खोइनाईजम भूमेश्वर सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से एक नकली बंदूर और 3 कारतूस बरामद हुए हैं।

Created On :   19 Sept 2025 10:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story