अवॉर्ड वापसी: रेसलर बजरंग के बाद अब विनेश फोगाट ने भी लौटाए पुरस्कार, पीएमओ जाने पर पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर ही रखकर लौटीं

रेसलर बजरंग के बाद अब विनेश फोगाट ने भी लौटाए पुरस्कार, पीएमओ जाने पर पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर ही रखकर लौटीं
  • विनेश फोगाट ने लौटाए पुरस्कार
  • कर्तव्य पथ पर रखकर जोड़े हाथ
  • बजरंग पूनिया भी लौटा चुके पद्मश्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला पहलवानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में बजरंग पूनिया के जैसे ही विनेश फोगाट ने अपने पुरस्कार लौटा दिए हैं। उन्होंने शनिवार को अपना सम्मान कर्तव्य पथ पर रखकर छोड़ दिये। दरअसल, विनेश अपने सम्मान प्रधानमंत्री कार्यालय में वापस करने जा रहीं थी, लेकिन उनको बीच में ही रोक लिया गया। जिसके बाद विनेश ने अपना अर्जुन अवार्ड कर्तव्य पथ पर रख दिया और हाथ जोड़कर वापस चली गईं।

ऐसा दिन कोई खिलाड़ी न देखे

विनेश के सम्मान लौटने के बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ऐसा दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। आज देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।' बता दें कि बीते 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री सम्मान वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना पुरस्कार देश के प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहे हैं।

विनेश ने पीएम को लिखा था पत्र

इससे पहले विनेश ने पीएम मोदी के एक खुला पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रुप में संजय सिंह को चुने जाने पर निराशा जताई थी। उन्होंने कहा था कि महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिल पाने के चलते वह अपने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देगीं।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने इसे देश के लिए शर्म का दिन बताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "देश के लिए शर्म का दिन। पहलवान बजरंग पूनिया के बाद अब देश को मेडल दिलाने वाली बेटी विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड प्रधानमंत्री ऑफिस के बाहर रख दिया है। पीएम मोदी और उनकी सरकार ने इन्हें इस कदर प्रताड़ित किया कि आज ये कदम उठाने को मजबूर हैं।

Created On :   30 Dec 2023 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story