दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, हिमाचल प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं!

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, हिमाचल प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं!
  • देश के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना
  • हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है। मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल चुकी है लेकिन कहीं-कहीं ज्यादा बारिश होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को काफी समस्याओं से दो चार होना पड़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज बारिश होने की संभावना 29 जून तक रहेगी। जबकि 30 जून से इसकी सक्रियता कम हो सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने गुरुवार को दिल्ली में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिल्ली में 4 जुलाई तक बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है जिसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

देवभूमि में ऑरेज अलर्ट

मानसून की मार सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश पर पड़ी है। यहां बारिश कहर बन कर टूटी है। लगातार बारिश की वजह से प्रदेश में सतलज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से और हालात खराब होते जा रहे हैं। तेज बारिश की वजह से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा कई लोग का अपना आशियाना तक खो चुके हैं। तेज बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है और सड़कों पर जाम जैसे हालात बन जा रहे हैं। इसके अलावा देवभूमि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 29 जून को ऑरेज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल और माहे में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड में भी झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।

Created On :   29 Jun 2023 3:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story