अयोध्या राममंदिर: आज अयोध्या पहुंचेंगे 55 देशों से आए 100 वीआईपी लोग, कल रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंंगे शामिल

आज अयोध्या पहुंचेंगे 55 देशों से आए 100 वीआईपी लोग, कल रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंंगे शामिल
  • 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
  • अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा में अब बस एक दिन बचा
  • आज अयोध्या में बाबा रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। उसके एक दिन पहले यानि आज रविवार को 55 देशों से 100 वीआईपी लोग अयोध्या पहुंचेंगे। कल ये सभी लोग कल होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज अयोध्या में बाबा रामदेव बाकी संत साधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या राम मंदिर सज कर तैयार हो गया है और राम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी की गई तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि नवनिर्मित राम मंदिर को किस तरह सजाया गया है। मंदिर का प्रवेश द्वार अलग ही छटा बिखेर रहा है।

उत्तर प्रदेश में कटरा और अयोध्या के बीच सरयू नदी पर बने रेल ब्रिज को लाइटों से सजाया गया।

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो लता मंगेशकर चौक से है, जहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

आपको बता दें 16 जनवरी से शुरु हुआ अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठान के अनुष्ठान का आज 6 वां दिन है। बीते दिन शनिवार 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास का अनुष्ठान किया गया। इसमें नई मूर्ति के लिए वैदिक मंत्रोचारण के साथ उनका आह्वान हुआ, राललाल भगवान को पुष्प, फल और शकर चढ़ाए गए। आज 21 जनवरी के अनुष्ठान में नख से शिखा तक शक्ति का संचार करने के लिए मंत्रोचारण होगा।उसके बाद श्री विग्रह का महाअभिषेक होगा। आखिरी दिन 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा, जिसमें सोने की सिलासा से भगवान की आंख खोली जाएंगी। इसके साथ ही सप्ताहभर का अनुष्ठान खत्म हो जाएगा।

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया।

Created On :   21 Jan 2024 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story