जांच अभियान: यातायात नियमों के उल्लंंघन को लेकर यातायात पुलिस सख्त, वर्दीधारियों के भी काटे गए चालान

यातायात नियमों के उल्लंंघन को लेकर यातायात पुलिस सख्त, वर्दीधारियों के भी काटे गए चालान
  • यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान
  • बिना हेलमेट समेत अन्य नियमों के उल्लंघन करने पर काटा चालान
  • लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की

डिजिटल डेस्क, पन्ना। यातायात नियमों का पालन न करने पर अधिकांशत: आम लोगों के चालान कटने के बारे में सुनने मिलता है लेकिन पन्ना में पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात नीलम लक्षकार द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर वर्दीधारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।

अलग अंदाज में नजर आ रही ट्रेफिक पुलिस

इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करने के संबंध में पाबंद किया गया है। लेकिन कर्मचारियों द्वारा इन नियमों की अक्सर अनदेखी देखी गयी है। इसलिये यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए यातायात पुलिस अलग ही अंदाज में नजर आ रही है।

वर्दीधारियों पर भी कार्रवाई

यातायात नियमों का पालन न करने वाले 06 वर्दीधारियों को रोककर उनके चालान काटे गये। आम जनता भी यातायात नियमों का पालन करें। इसके लिए यातायात पुलिस वर्दीधारी कर्मचारियों पर यातायात नियमों को लेकर पैनी नजऱ रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 43 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी जिसमें बिना हेलमेट 20 एवं बिना सीट बेल्ट लगाए 06 चालक एवं अन्य धाराओं में चालानी कार्यवाही कर कुल 24000 सम्मन शुल्क वसूल किया गया।

Created On :   21 March 2024 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story