भारत दौरा: US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया स्वागत

US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया स्वागत
रुबियो मदर टेरेसा हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे। 26 मई को क्वाड देशों की मीटिंग में डॉ एस जयशंकर समेत ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो आज सुबह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। रुबियो मदर टेरेसा हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे। 26 मई को क्वाड देशों की मीटिंग में डॉ एस जयशंकर समेत ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

14 साल बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंचे। वो चार दिवसीय भारत दौरे पर आए है। इससे पहले हिलेरी क्लिंटन ने 2012 में कोलकाता का दौरा किया था। रुबियो क्वाड समिट में शामिल होगे। अपने दौरे के दौरान वो ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री रुबियो अपने चार दिवसीय भारत यात्रा के दौरान देश के चार बड़े शहर कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली भी जाएं हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे का स्वागत किया है। US एम्बेसडर, सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सेक्रेटरी मार्को रुबियो कोलकाता पहुँच गए हैं। यह उनका भारत का पहला दौरा है। आज बाद में, हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, QUAD, और कई दूसरी चीज़ों पर अगले कुछ दिनों में चर्चा होगी और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा! आपको बता दें रुबियो के दौरे से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई।

Created On :   23 May 2026 8:39 AM IST

Tags

Next Story