Donald Trump Tariff: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बीच राहत की खबर, भारत सरकार के सूत्रों ने दी ये जानकारी

- अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारतीय सूत्रों से मिली बड़ी राहत
- अधिकांश वस्तुएं पहले से ही अमेरिकी भारी शुल्क से बाहर
- पिछले साल दोनों देशों के बीच कितना हुआ व्यापार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी 25 फीसदी टैरिफ स्थगित होने के बाद भारत सरकार के सूत्रों से राहत की खबर सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस टैरिफ का भारत पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि अधिकांश वस्तुएं पहले से ही अमेरिका से शुल्क में छूट में मंजूरी मिल गई हैं। ये जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी है।
भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि व्यापार समझौते में कृषि, डेयरी और आनुवंशिक तौर पर संवर्धित (जीएम) खाद्य उत्पादों के शुल्क में किसी प्रकार की रियायत अमेरिका को नहीं देने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, भारत का एक बड़ा निर्यात हिस्सा पहले से ही ट्रंप सरकार की ओर से 'सेक्शन 232' के अंतर्गत शुल्क में छूट दी गई हैं। ऐसे में उन प्रोडक्ट पर ये शुल्क लागू नहीं होगा।
पिछले साल अमेरिका और भारत के बीच कितना हुआ व्यापार
सूत्रों ने बताया, "भारत से अमेरिका को होने वाले आधे से अधिक निर्यात इस शुल्क बढ़ोतरी से प्रभावित नहीं होंगे। नई टैरिफ नीति से लगभग 40 अरब डॉलर के निर्यात पर ही असर पड़ने की आशंका है।" वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 131.8 अरब डॉलर पर हुआ था, जिसमें भारत से निर्यात 86.5 अरब डॉलर हुआ था, जबकि अमेरिका से आयात 45.3 अरब डॉलर हुआ था।
डेयरी प्रोडक्ट में नहीं दी छूट
सूत्रों ने कहा, "अमेरिका के डेयरी उद्योग में पशु चारे का इस्तेमाल होने की वजह से भारत के लिए उन पर शुल्क सब्सिडी दे पाना संभव नहीं होगा। डेयरी क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसी स्थिति में अमेरिकी डेयरी उत्पाद स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। भारत ने अब तक किसी भी व्यापार समझौते में डेयरी उत्पादों पर शुल्क छूट नहीं दी है। इन संवेदनशील क्षेत्रों पर कोई समझौता नहीं होगा।"
बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर इसी साल मार्च से बातचीत जारी है। अब तक पांच दौर की चर्चा हो चुकी है और छठे दौर की 25 अगस्त से शुरू होने वाली है।
Created On :   1 Aug 2025 9:24 PM IST