मौसम अपडेट: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक की सड़कें पानी से डूबीं, तेज हवाओं का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

- दिल्ली में मूसलाधार बारिश
- यूपी-बिहार में बारिश का सिलसिला जारी
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का ऐसा ही मौसम देखने को मिलता रह सकता है। राजस्थान के पूर्वी जिलों और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
उत्तराखंड और यूपी में क्या हैं मौसम के हाल?
उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक गरज, चमक के साथ भारी बारिश की चेतावमी जारी की जाएगी।
दिल्ली, हरियाणा के साथ आसपास का कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में मानसून ने एंट्री ले ली है। इसके साथ ही लगातार बारिश हो रही है। हवाएं भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हैं। गरज और चमक के साथ बारिश से लोगों को राहत मिली है। साथ ही जलभराव और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कहां पर होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी देखने को मिलेंगी। जानकारी के मुताबिक, ऐसा मौसम 15 जुलाई तक रहने की संभावना है।
किसानों को दी गई है सलाह
किसानों को सलाह दी गई है कि वे जल को निकालने की व्यवस्था पर फोकस करें। मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में धान, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है। अगर लगातार बारिश होती है तो खेतों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा इसलिए ही सभी चीजों का पहले से ही ख्याल रखना जरूरी है।
Created On :   10 July 2025 12:52 PM IST