मौसम अपडेट: UP-MP में मौसम लेगा करवट, कहीं तेज बारिश तो कहीं तूफानी हवाओं का खतरा, IMD का अलर्ट जारी

UP-MP में मौसम लेगा करवट, कहीं तेज बारिश तो कहीं तूफानी हवाओं का खतरा, IMD का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच कई राज्यों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 राज्यों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ खिसकने का खतरा है।

तेज हवा और बारिश में इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू, हरियाणा के आसपास और बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदल सकता है। इसके चलते कई जगहों पर बारिश और तेज हवा चल सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवा में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर सकती हैं। बारिश के दौरान सड़क पर गाड़ी चलाते समय भी ध्यान रखें। तेज बारिश से सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश की चेतावनी

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 अक्टूबर को बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, बिजनौर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ और आगरा-मथुरा में अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में भी आंधी और बारिश का अलर्ट

वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी 15 अक्टूबर को मौसम खराब रह सकता है। पन्ना, सीधी, उमरिया, सतना, इंदौर, भोपाल, देवास, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर और मुरैना में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने और खराब मौसम में बिना जरूरत बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Created On :   15 Oct 2026 8:34 AM IST

Tags

Next Story