कर्नाटक के 48 वर्षीय किसान ने पेड़ पर चढ़ने वाली बाइक का किया आविष्कार

कर्नाटक के 48 वर्षीय किसान ने पेड़ पर चढ़ने वाली बाइक का किया आविष्कार

डिजिटल डेस्क, कर्नाटक। आपने नारियल और सुपारी के पेड़ तो देखे ही होंगे, जो एकदम सीधे और काफी ज्यादा लंबे होते हैं। जिसके कारण लोगों को इन पर चढ़ाई करना काफी ज्यादा कठिन होता था और लोग रस्सियों के सहारे से इन पेड़ों पर चढ़ाई का काम करते थे। जिसमें उन्हें काफी समस्या होती थी, लेकिन कर्नाटक के एक 48 वर्षीए किसान ने 28 किलो की ऐसी बाइक तैयार की है जो पेड़ों पर बड़ी आसानी से चढ़ जाती है।

 
कर्नाटक के रहने वाले किसान गणपति भट्ट ने एक ऐसी बाइक बनाई है जो किसी भी लंबे से लंबे पेड़ पर 30 सेकेंड के अंदर चढ़ जाती है। बाइक को पेड़ के तने में फिट करके उसे चालू की जाती है। किसान के मुताबिक बाइक पर कोई भी 60 से 80 किलोग्राम का व्यक्ति बैठ सकता है। यह बाइक भी आम गाड़ियों की तरह ही पेट्रोल से चलती है। जिसमें सावधानी का पूरा ख्याल रखा गया है। किसान गणपति का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में पता चल रहा है वे मुझसे इसे खरीदने की मांग कर रहे हैं।  

 

 

 

 

Created On :   19 Jun 2019 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story