Box-Office: आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने किया कमाल, 2 दिन में की दोगुनी कमाई

aamir khan film secret superstar box office second day collection
Box-Office: आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने किया कमाल, 2 दिन में की दोगुनी कमाई
Box-Office: आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने किया कमाल, 2 दिन में की दोगुनी कमाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शुक्रवार को फिल्म रिलीज किए जाने के ट्रेंड को तोड़ते हुए एक बार फिर से गुरुवार को आमिर ने अपनी फिल्म "सीक्रेट सुपरस्टार" को रिलीज किया। उन्होंने अपने फैंस को खास दीपावली गिफ्ट दिया है। हालांकि सीक्रेट सुपरस्टार" फिल्म के कॉम्पिटीशन में रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म "गोलमाल अगेन" भी रिलीज हुई है। आमिर की इस फिल्म में उनकी ‘दंगल’ गर्ल पहलवान जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले दिन थोड़ी 4.80 करोड़ रुपए की स्लो ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कमाल कर दिया है। फिल्म के दो दिन की कमाई का आंकड़ा 14.10 करोड़ तक पहुंच गया है। 


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, फिल्म "सीक्रेट सुपरस्टार" ने शुरुआती दो दिनों में 14.10 करोड़ रु. कमा लिए हैं। शुक्रवार को फिल्म के खाते में 4.80 करोड़ आएजबकि शनिवार को इसका कलेक्शन 9.30 करोड़ रहा।

फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में आमिर खान ने शक्ति कपूर नामक म्यूजिक डायरेक्टर का सपोर्टिंग किरदार निभाया है। फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है। 

बता दें फिल्म में इंसिया (जायरा वसीम) ने एक 15 साल की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक सिंगर बनना चाहती हैं। जिसका विरोध उसके परिवार वाले करते हैं। एक दिन उसके पिता उसका गिटार तोड़ देते हैं। जिसके बाद भी उसका हौसला नहीं टूटता और वह यू-ट्यूब के जरिए अपने गाने अपलोड करती है। उसके गानों को इस सोशल प्लेटफार्म पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और वह रातों-रात स्टार बन जाती है।

फिल्म में आमिर का स्पेशल अपीयरेंस भी है, जिसमें वह एक स्टार बने हुए नजर आएंगे जो जायरा को इंस्पायर करते हैं। फिल्म की स्टार कास्ट ने दर्शकों का दिल जीत ही लिया है। अब ये देखना मजेदार होगा कि आमिर की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म कितना कमाल कर पाती है। 

Created On :   21 Oct 2017 1:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story