वेडिंग लंहगे के लिए सब्यसाची से मिली आलिया, 2020 में करेंगी शादी !

वेडिंग लंहगे के लिए सब्यसाची से मिली आलिया, 2020 में करेंगी शादी !

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशन से जुड़ी नई-नई बातें दिन पर दिन सामने आती रहती हैं। कभी वेकेशन्स को लेकर तो कभी उनके रोमाटिक मूवमेंट को लेकर। इन सबके बीच एक और खबर है, जो सबसे ज्यादा सुनने मिलती है। वह है दोनों की शादी ! पहले खबर थी कि दोनों साल 2019 के आखिरी में शादी कर लेंगे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी कर सकते हैं। आलिया और रणबीर ने इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 के शुरुआत में दोनों शादी कर सकते हैं। यह बताया जा रहा है कि आलिया अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। हालही में आलिया सब्यसाची से मिली थी। इस दौरान दोनों के बीच वेडिंग लहंगे को लेकर बातचीत हुई थी। प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भी सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं। 

बता दें ​रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर सितम्बर म​हीने में अपना इलाज खत्म करवाकर न्यूयॉर्क से इंडिया लौट रहे हैं। वापस आने के बाद ही वे आलिया और रणबीर की शादी की ​डेट फिक्स करेंगे। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के सदस्य शादी की तारीख और मुहूर्त तय करने के लिए जल्द ही अपने पंडित जी से भी मिलेंगे। 

गौरतलब है कि अयान ​मुखर्जी की​ फिल्म ब्रम्हास्त के दौरान दोनों के ​बीच करीबियां आई। फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने लगे। ऐसे में लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही थी। अगर साल 2020 के शुरुआत में दोनों शादी करते हैं तो यह दोनों के फैंस के लिए सबसे अच्छी गुड न्यूज होगी। 

Created On :   23 July 2019 2:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story