एशियन गेम्स 2018 : भारतीय एथलीट जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश - बृज भूषण शरण सिंह

AG: Indian athletes are very happy with the facilities in Jakarta
एशियन गेम्स 2018 : भारतीय एथलीट जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश - बृज भूषण शरण सिंह
एशियन गेम्स 2018 : भारतीय एथलीट जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश - बृज भूषण शरण सिंह
हाईलाइट
  • भारतीय एथलीट्स और अधिकारी जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश हैं।
  • भारतीय दल के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हम काफी सहज महसूस कर रहे हैं।
  • शनिवार से 18वें एशियाई खेलों का आगाज होने जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। शनिवार से 18वें एशियाई खेलों का आगाज होने जा रहा है। इन खेलों के लिए भारतीय दल के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि दल के एथलीट्स और अधिकारी जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश हैं। बता दें कि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय एथलीट्स जकार्ता में अपने कमरों की व्यवस्था से खुश नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने शिकायत भी की है। इसके बाद सिंह ने यह पहली प्रतिक्रिया दी है।

सिंह ने कहा कि जकार्ता में मिल रहा भोजन, भारतीय खाने के समान है और सभी एथलीट भोजन व्यवस्था से बहुत खुश हैं। सिंह ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। हम काफी सहज महसूस कर रहे हैं। सभी एथलीट यहां मिल रही व्यव्स्था से बहुत खुश हैं। खाना बहुत स्वादिष्ट है और ऐसा लग रहा हम भारत में ही हैं। अब हम सिर्फ गेम्स के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।"

सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शिकायत किए जाने की अफवाह को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी ने भी कोई शिकायत नहीं की। सभी को बढ़िया भोजन मिल रहा है। यहां के मैनेजमेंट द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। अगर किसी को अच्छा भोजन और नींद के लिए बेहतर जगह मिल रही हो तो उसे और क्या चाहिए? इसलिए सब बढ़िया है। सभी खिलाड़ी अपने-अपने ईवेंट का इंतजार कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल जीतने को लेकर बेकरार हैं।

बता दें कि एशियाई खेल शुरू होने से दो दिन पहले भारत का जकार्ता के खेल गांव में पारंपरिक तिरंगा उठाकर स्वागत किया गया। भारत का राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान बजाया गया। इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में भारतीय एथलीट पूरे जोश और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाते दिखे।

एशियन गेम्स में इस बार भारत से 572 खिलाड़ी तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल समेत 36 खेलों में भाग लेंगे। स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। पिछले एशियाई खेलों में भारत ने 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 कांस्य सहित कुल 57 मेडल जीते थे।
 

Created On :   17 Aug 2018 3:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story