अजय देवगन की 100 वीं फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज, सैफ ने जीता सबका दिल

अजय देवगन की 100 वीं फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज, सैफ ने जीता सबका दिल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अजय देवगन की 100 वी फिल्म "तानाजी: अनसंग वॉरियर" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और कॉजोल अहम भूमिका में है। लंबे समय बाद इस फिल्म में काजोल और अजय साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। कॉस्ट्यूम्स, डायलॉग्स, एक्शन और तीनों एक्टर्स की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही इस पर कई व्यूज भी आ चुके हैं।  

ट्रेलर की बात की जाए तो इसमें स्टार्स का लुक, एक्शन-फाइट सीन्स, बैकग्राउंड स्कोर दमदार है। लेकिन तानाजी के रोल में अजय दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए। ट्रेलर की पूरी लाइम लाइट सैफ ने बटौर ली। वे जितनी बार भी ​स्क्रीन पर नजर आए, दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। उनके एग्रेशन रौंगटे खड़े करता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो सैफ अजय पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं मराठी लुक में काजोल खूबसूरत लग रही हैं।

यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसका ऐक्शन पैक्ड ट्रेलर ने सभी की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह फिल्म साल 2020 में 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं तानाजी की बात की जाए तो तानाजी मालुसरे वीर मराठा योद्धा थे। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। तानाजी को उनके वीर और बहादुर इरादों से लिए जाना गया। तानाजी को 1670 में हुए सिन्हागढ़ युद्ध में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

Created On :   19 Nov 2019 9:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story