Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 18 हजार रुपए की सब्सिडी

Ampere Zeal Electric Scooter Launch, get 18,000 Rupees subsidy
Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 18 हजार रुपए की सब्सिडी
Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 18 हजार रुपए की सब्सिडी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिले, इसके लिए सरकार ने जहां योजनाएं तैयार की हैं। वहीं कंपनियां भी अपने वाहनों के नए लेटेस्ट मॉडल पेश कर रही हैं। फिलहाल इंजीनियरिंग कंपनी Greaves Cotton ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर दिया है। कंपनी के अनुसार Ampere Zeal स्कूटर पर फेस-2 स्कीम के तहत 18 हजार रुपए की सब्सिडी मिल रही है। सब्सिडी के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 66 हजार रुपए होगी। 

इस स्कूटर को देशभर में मौजद कंपनी की 300 से ज्यादा डीलरशिप्स आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा। बता दें कि Ampere  के इलेक्ट्रिक वीइकल्स एक से तीन साल तक की वारंटी के साथ आते हैं। 

परफार्मेंस
बात की जाए परफोर्मेंस की तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किमी की दूरी तय कर लेता है। इसे फुल चार्ज करने में 5.5 घंटे का समय लगता है। Ampere Zeal की की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं यह स्कूटर महज 14 सेकेंड 0 से 50 किमी की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

डिजाइन और ​फीचर्स
Ampere Zeal को स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया है और इसमें बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, हैंडलबार माउंटेड टर्न इंडीकेटर्स, डुअल स्पीड मोड (इकोनॉमी एंड पावर) दिया गया है। इसमें पावरफुल अक्सेलरेशन है।  स्कूटर में एंटी थेफ्ट अलार्म भी दिया गया है। यह स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

क्या है फेस योजना
फास्टर अडप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी फेस को अप्रैल 2015 में लागू किया गया था। वहीं इस साल अप्रैल से फेम-2 लागू हो चुका है। इस स्कीम के तहत सरकार अगले तीन साल तक इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। सरकार ने इस योजना के लिए 10 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
 

Created On :   29 May 2019 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story