YSR कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुत्र समेत चंद्रबाबू नायडू नजरबंद

YSR कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुत्र समेत चंद्रबाबू नायडू नजरबंद
हाईलाइट
  • सत्ताधारी पार्टी YSR कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थी टीडीपी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चीफ एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है। टीडीपी नेता की हत्या के विरोध में चंद्रबाबू नायडू आज बुधवार को सत्ताधारी पार्टी YSR कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर दिया।

[removed][removed]

चंद्रबाबू नायडू राज्य में टीडीपी कार्यकर्ताओं पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की कथित शह पर हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध मार्च "चलो अटमाकुर" निकालने वाले थे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने राज्य के नरसरावपेटा, सत्तनपल्ले, पालनाडु और गुरजला इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। टीडीपी को प्रदर्शन से रोकने के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू ने राज्य भर में 12 घंटे की भूख हड़ताल का आह्वान किया है।

[removed][removed]

चंद्रबाबू नायडू ने अपने घर पर ही आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान किया। इसके बाद समर्थक नायडू के घर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

[removed][removed]

आंध्र प्रदेश पुलिस ने कई टीडीपी नेताओं को हाउस अरेस्ट में रखा है। YSRCP पर कथित राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाते हुए टीडीपी आज "चलो अटमाकुर" का आयोजन करने वाली थी। पुलिस ने कहा, टीडीपी के पास इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं थी।

[removed][removed]

राज्य के डीजीपी गौतम सांवग ने मंगलवार को धारा 144 लागू करने का ऐलान करते हुए कहा, किसी भी तरह की बैठक, रैली या विरोध मार्च की इजाजत नहीं होगी।

[removed][removed]

 

 

Created On :   11 Sep 2019 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story