BMW G 310 R और G 310 GS जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत

BMW will launch G 310 R and The G 310 GS in India on 18th July.
BMW G 310 R और G 310 GS जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत
BMW G 310 R और G 310 GS जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW के दीवानों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार BMW मोटोरेड इंडिया ने अपनी दो नई बाइक्स G 310 को लॉन्च करने की अधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी इंडिया में दोनों बाइक्स को 18 जुलाई 2018 को लॉन्च करेगी जिसे कंपनी ने पहली बार 2015 में रिवील किया था और 2016 ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया गया था।  काफी लंबा समय हो चुका है और इस बाइक्स को काफी सराहा भी गया है जो BMW मोटोरेड की सबसे छोटी ऐडवेंचर बाइक होगी। कंपनी ने इंडिया में पहले अपना नेटवर्क मजबूत किया है और फिर इन दोनों बाइक्स को देश में लॉन्च करने की घोषणा की है।

 

Image result for BMW G 310 GS

ये भी पढ़ें :  2018 Suzuki Jimny जापान की डीलरशिप पर पहुंचना शुरू

BMW G 310 GS की बात करें तो G 310 R की तुलना में बाइक का सस्पेंशन 40 mm बढ़ा हुआ है। बाइक का मोनोशॉक सस्पेंशन भी अडजस्ट किया जा सकता है। G 310 R और G 310 GS दोनों बाइक्स में समान 11-लीटर का फ्यूल टैक दिया है और इनका वजन 169.5 किग्रा है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन के बाद BMW G 310 GS भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कम कीमत वाली ऐडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकल होगी। देश की BMW G 310 GS की अनुमानित कीमत 3 से 3.5 लाख रुपए है।

 

Image result for BMW G 310 R

ये भी पढ़ें :  2018 Maruti Suzuki Ciaz Facelift का रेडी मॉडल स्पॉट, जानें कब होगी लॉन्च

BMW इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को बेंगलुरु के नजदीक अपने होसर प्लांट में बनाया है। दोनों ही बाइक में समान पावर वाला 313cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 34 bhp पावर और 28 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह वही इंजन है जो TVS की नई बाइक अपाचे RR 310 में लगा है। BMW ने बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और बाइक के अगले हिस्से में 41 mm अपसाइड डाउन फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

 

bmw g 310 gs engine

 

BMW मोटोरेड ने इंडिया में आधिकारिक एंट्री पिछले साल की और अपनी कुछ बेहतरीन मोटरसाइकल को भारत में लॉन्च किया। वैसे तो BMW G 310 R को लगभग 1 साल पहले ही लॉन्च हो जाना चाहिए था लेकिन कंपनी ने पहले अपनी डीलरशिप को मजबूत करने पर ध्यान दिया जिससे BMW की सस्ती बाइक्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Created On :   27 Jun 2018 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story