Happy Birthday: बिहार के छोटे से गांव में जन्मे मनोज बाजपेयी की ऐसी रही लव लाइफ, जानें

Happy Birthday: बिहार के छोटे से गांव में जन्मे मनोज बाजपेयी की ऐसी रही लव लाइफ, जानें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के संजीदा एक्टर्स में गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी ने अपने दमदार ​अभिनय से एक अलग मुकाम हासिल किया है। 23 अप्रैल, 1969 को, बिहार के चंपारण के पास एक छोटे से गांव में जन्मे मनोज बाजपेयी ने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 1994 में द्रोह काल से की थी। उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता​ किसानी करते थे और मां घर संभालती थी। अपने माता पिता की पांच संतानों में वे दूसरे नंबर की संतान हैं। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में सरदार सिंह का दबंग रोल, शूल में एक जुनूनी और ईमानदार पुलिस अफसर, सत्या के बीकू मात्रे का रोल को मनोज ने अपनी संवेदनशीलता से बखूबी फिल्माया। 

मनोज ने अपने स्ट्रगलिंग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है। इसके बाद मनोज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा से शादी की। नेहा ने साल 1998 में फिल्म करीब से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वे बॉबी देओल के साथ थी।

नेहा का असली नाम शबाना रजा है। वे एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म करीब के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उनका नाम बदलकर नेहा कर दिया। उसके बाद उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा। फिल्म करीब के रिलीज होने के बाद ही नेहा और मनोज ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने साल 2006 में एक दूसरे से शादी कर ली। उसके बाद नेहा ने फिल्मों से दूरी बना ली।

एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा कि ""मेरे पास फिल्मों के कम ऑफर आने लगे तो मैं एक पत्नी बनकर भी खुश थी।"" मनोज और नेहा मेड फार इच अदर हैं। दोनों को पार्टी में जाना कम ही पसंद हैं। दोनों को घर में वक्त बिताना ज्यादा अच्छा लगता है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अवा नायला है। 

Created On :   23 April 2019 3:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story