बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया करवाचौथ, सभी ने की अपने 'चांद' की लंबी उम्र की कामना

बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया करवाचौथ, सभी ने की अपने 'चांद' की लंबी उम्र की कामना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। हर साल इन सेलेब्स में भी करवाचौथ का क्रेज देखने मिलता है। दीपिका और प्रियंका ने तो इस बार अपना पहला करवाचौथ मनाया। वहीं शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन का करवाचौथ फेस्टिवल देखने लायक था। अनुष्का ने भी पति विराट के लिए अपनी विराट मोहब्बत का सबूत दिया और इस दिन को सेलिब्रेट किया। आइए देखते हैं सेलिब्रिटिज के करवा चौथ व्रत की झलक। 

शिल्पा शेट्टी का करवाचौथ सेलिब्रेशन बहुत फेमस है। करवाचौथ के दिन हर कोई उनकी पिक्स का इंतजार करता है। यह देखने के लिए कि उन्होंने किस तरह इस दिन को मनाया। शिल्पा हमेशा की तरह करवाचौथ पर भी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

रवीना टंडन ने भी अपने पति के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Karwa chauth at a @jonasbrothers concert. Definitely a first I’ll always remember! @nickjonas #karwachauth

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी सात समंदर पार अपने पति के लिए करवाचौथ व्रत रखा। उन्होंने बताया कि आज भी देसी गर्ल हैं और इंडियन ट्रडीशन को फॉलो करती हैं। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का यह दूसरा करवाचौथ व्रत था। उन्होंने इस खास दिन को बहुत स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। अनुष्का रेड साड़ी में और विराट ब्लैक कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on


ऐश्वर्या राय और सोनाली बेंद्रे ने साथ मिलकर करवाचौथ व्रत किया। इस दौरान दोनों फैमिली के लोग मौजूद थे। 

Created On :   18 Oct 2019 5:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story