बॉलीवुड लेजेंड दिलीप कुमार को हुआ माइल्ड निमोनिया, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Bollywood legend actor dilip kumar suffering light pneumonia
बॉलीवुड लेजेंड दिलीप कुमार को हुआ माइल्ड निमोनिया, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
बॉलीवुड लेजेंड दिलीप कुमार को हुआ माइल्ड निमोनिया, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर दिलीप कुमार को माइल्ड निमोनिया हो गया है। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट से ये जानकारी सामने आई है। उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि दिलीप कुमार 94 साल के हो चुके हैं। इसी साल अगस्त में भी किडनी से जुडी तकलीफ होने के कारण दिलीप कुमार को आठ दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। 

 

दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में कहा गया, साब को हल्का निमोनिया हुआ है, उन्हें घर पर आराम की सलाह दी गई है। अल्लाह का शुक्र है कि बाकी सारी चीजें सामान्य हैं- साब की तबीयत अब बेहतर है। कृपया अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में उन्हें याद रखें।

हाल ही में दिलीप कमार और सायरा बानो की 51 वीं शादी की सालगिरह थी।

फिलहाल दिलीप कुमार का ईलाज घर में ही चल रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें घर में ही तरह-तरह की सुविधाएं मौजूद करवा दी हैं। उम्मीद है कि दिलीप कुमार साहब जल्द ही ठीक हो जाएगें। बता दें कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दिलीप कुमार एक ऐसी किताब हैं, जिसके हर पन्ने पर कई दास्तान दर्ज हैं। करोड़ों की संख्या में उनके फैंस हैं, जो लगातार उनकी सलामती के लिए दुआ करते रहते हैं। दिलीप साहब को बॉलीवुड का हर कलाकार बहुत प्यार करता है। दिलीप कुमार के सबसे चहेते कलाकार शाहरुख खान हैं। वह शाहरुख को अपने बेटे ज

Created On :   29 Nov 2017 5:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story