देखिए दुनिया को खतरों से बचाने वाले सुपरहीरोज की Childhood Photos

childhood photos of your favorite superheroes of marvels series films
देखिए दुनिया को खतरों से बचाने वाले सुपरहीरोज की Childhood Photos
देखिए दुनिया को खतरों से बचाने वाले सुपरहीरोज की Childhood Photos

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अगर आप मार्वल की फिल्मों के दीवाने है तो आप इन फिल्मों में दिखाए जाने वाले सुपरहीरोज को भी बहुत प्यार करते होंगे। इन सुपरहीरोज की पॉवर्स से तो आप सभी परिचित ही होंगे। ये सुपरहीरोज दुनिया को बुरी ताकतों से बचाने के लिए लड़ते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इनका रंग-रूप भाता है। इनका अंदाज भी बच्चे कॉपी भी करते हैं। बाजार में इनसे जुड़ी हजारों चीजें बिकती हैं। हम यहां आपके लिए कुछ सुपरहीरोज के बचपन की तस्वीरें लाए हैं। जिन्हें आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा।


 

रॉबर्ट डॉनी जुनियर- आयरन मैन

रॉबर्ट डॉनी जुनियर का जन्म 4 अप्रैल 1965 को हुआ था, वह अमरिकी मूल के अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात 1970 में पांच वर्ष की आयु में की थी। रॉबर्ट डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। 1992 में उन्हें फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। रॉबर्ट को उनके फैंस सबसे ज्यादा आयरन मैन के किरदार में पसंद करते हैं। 


क्रिस्टोफर (क्रिस) हैम्सवर्थ-थॉर

क्रिस्टोफर हैम्सवर्थ का जन्म 11 अगस्त 1983 में मेलबॉर्न में हुआ था। वह एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता है वह 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीवी श्रृंखला होम एंड एवे (2004-07) और थोर इन द मार्वल सिनेमाई यूनिवर्स में किम हाइड खेलने के लिए जाने जाते हैं। क्रिस ज्यादातर फिल्मों में काल्पनिक किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। आगर आप क्रिस के फैन हैं तो उनकी बचपन की तस्वीर देखकर मजा लें।

 
हल्क – मार्क रुफ्फालो


मार्क एलन रफ्फालो का जन्म नवंबर 22, 1967 में हुआ था। वह एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्हें स्वतंत्र आत्मा पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उन्हें एसएजी पुरस्कार, BAFTA पुरस्कार, और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए एक अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। मार्क को उनके ह्क वाले किरदार के लिए जाना जाता है। अगर आप भी हल्क के फैन है तो देखिए उनकी बचपन की तस्वीर।

 


 

कैप्टन अमेरिका – क्रिस इवांस

क्रिस्टोफर रॉबर्ट इवांस का जन्म 13 जून 1981 को अमेरिका में हुआ। वह अभिनेता और फिल्म निर्माता है। क्रिस को मार्वल कॉमिक्स की फिल्मों में पहले सुपरहीरो के तौर पर दिखाया गया। जिसे एक प्रयोग के तौर पर तैयार किया गया। वह कभी बूढ़ा नहीं होगा। उसके पास एक ऐसी ढाल है जो बहुत मजबूत धातु की बनी है। अगर आप क्रिस इवांस यानि की कैप्टन अमेरिका के फैन हैं तो उनकी बचपन की फोटो देखकर मजा लीजिए। क्रिस बचपन से काफी स्मार्ट हैं। 


ब्लैक विडो – स्कार्लेट जोहानसन

स्कार्लेट जोहानसन एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायक हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1984 को हुआ था। वह 2014 से 2016 तक दुनिया की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक थी। स्कार्लेट ने 1994 में फैंटसी कॉमेडी फिल्म नॉर्थ से अपना डेब्यू किया था। मार्वल सीरीज की फिल्मों में वे एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में दिखाई जाती हैं। इस सीरीज की फिल्मों में वे एक ट्रेंड कमांडो हैं जो सुपरहीरोज के साथ मिलकर दुनिया को बचाती हैं। बचपन से ही स्कार्लेट अपनी सुदरता के लिए जानी जाती हैं। देखिए उनकी बचपन की तस्वीर।
 

Created On :   28 Nov 2017 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story