मध्य प्रदेश चुनाव : कांग्रेस की 80 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर, यहां पढ़ें नाम, घोषणा बाकी

Congress: Central election committee meeting in Delhi, list of candidates
मध्य प्रदेश चुनाव : कांग्रेस की 80 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर, यहां पढ़ें नाम, घोषणा बाकी
मध्य प्रदेश चुनाव : कांग्रेस की 80 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर, यहां पढ़ें नाम, घोषणा बाकी
हाईलाइट
  • कमलनाथ
  • सिंधिया
  • दिग्विजय सिंह
  • अजय सिंह रहे मौजूद
  • कांग्रेस ने 80 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर लगाई
  • बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने 80 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर लगा दी है। उम्मीदवारों के नाम का फैसला बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में किया गया। इस अहम बैठक में 80 सीटों पर नाम तय हो चुके हैं, इनकी घोषणा दशहरे के बाद की जाएगी। इनमें से ज्यादातर विधायक और सिंगल पैनल वाले नाम हैं। हालांकि बैठक में सर्वे पर सिफारिशें भारी पड़ती भी दिखाई दी, जिसके बाद कई नामों पर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है। कुछ विधायकों को लेकर नेगेटिव फीडबैक भी मिला, जिनके टिकट काटने पर भी चर्चा हुई। पहली लिस्ट में 41 मौजूदा विधायकों के नाम हैं।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर हुई इलेक्शन कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और समन्वय समिति के प्रमुख दिग्विजय मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी 80 नामों पर उम्मीदवारों का चयन कर चुकी है, जिसकी घोषणा जल्द हो जाएगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। प्रदेश में चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आ जाएंगे। फिलहाल शिवसेना ने यहां विधानसभा चुनाव को लेकर 21 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

 

 



दिग्विजय को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी
अपने बयानों से कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा देने वाले दिग्विजय को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। लंबे समय से पार्टी में हाशिए पर चल रहे दिग्विजय का कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी उपेक्षा बयां कर चुके हैं। चुनावी मौसम में दिग्विजय का बयान भाजपा को फायदा पहुंचा सकता है, इसलिए कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक दागी उम्मीदवारों पर भी नए नियम बनाने तेज कर दिए हैं। चुनाव आयोग के आपराधिक प्रकरण के मामलों पर उम्मीदवारों के मीडिया में जानकारी देने के निर्देश पर पार्टी ने नियम बनाने के लिए कमर कस ली है। ताकि, चुनाव में कोई नुकसान न उठाना पड़े। 

इन नामों पर लगी मुहर
 

  • आरिफ अकील  - भोपाल उत्तर
  • गोविंद सिंह - लहार
  • रामनिवास रावत - सबलगढ़
  • लाखन सिंह यादव - भितरवार
  • केपी सिंह - पिछोर
  • अजय सिंह - चुरहट
  • राजेंद्र सिंह - अमरपाटन
  • जीतू पटवारी - राऊ
  • शैलेंद्र पटेल - इछावर
  • रामकिशोर दोगने - हरदा
  • हेमंत कटारे - अटेर
  • महेंद्र सिंह यादव - कोलारस
  • जयवर्धन सिंह - राघौगढ़
  • गोपाल चौहान - चंदेरी
  • बृजेद्र सिंह यादव - मुंगावली
  • हर्ष यादव - देवरी
  • कुंवर विक्रम सिंह - राजनगर
  • प्रताप सिंह - जबेरा
  • चंदा सुरेंद्र सिंह - खरगापुर
  • मुकेश नायक - पवई
  • नीलांशु चतुर्वेदी - चित्रकूट
  • .यादवेंद्र सिंह - नागौद
  • सुंदरलाल तिवारी - गुढ़
  • तरुण भनोत - पश्चिम जबलपुर
  • नीलेश अवस्थी - पाटन
  • सौरभ सिंह - बहोरीबंद
  • सुखेंद्र सिंह - मऊगंज
  • कमलेश्वर पटेल - सिंहावल
  • रामपाल सिंह - ब्योहारी
  • मनोज अग्रवाल - कोतमा
  • ओंकार सिंह - डिंडौरी
  • संजीव उईके - मंडला
  • संजय उईके - बैहर
  • हिना कावरे - लांजी
  • मधु भगत - परसवाड़ा
  • रजनीश सिंह - केवलारी
  • योगेंद्र सिंह - लखनादौन
  • कमलेश शाह - अमरवाड़ा
  • सोहनलाल - परासिया
  • जतन उईके - पांढुर्ना
  • निशंक जैन - गंजबासौदा
  • गिरीश भंडारी - नरसिंहगढ़
  • झूमा सोलंकी - भीकनगांव
  • सचिन यादव - कसरावद
  • उमंग सिंघार - गंधवानी
  • बाला बच्चन - राजपुर
  • हरदीप सिंह डंग - सुवासरा
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया - बम्होरी
  • फुंदेलाल मार्को - पुष्पराजगढ़
  • सुरेंद्र सिंह बघेल - कुक्षी

कम अंतर से हारने वाले इन उम्मीदवारों का भी टिकट पक्का

  • गोविंद सिंह राजपूत - सुरखी
  • ज्योत्सना यादव - शमशाबाद
  • सचिन बिड़ला - बड़वाह
  • पद्मा शुक्ला - विजयराघवगढ़ (हाल ही में कांग्रेस में आई हैं)
  • हुकुम सिंह कराड़ा - शाजापुर
  • ओपीएस भदौरया - मेहगांव 
  • अर्जुन काकोड़िया - बरघाट
  • रविंद्र सिंह तोमर - दिमनी
  • आलोक चतुर्वेदी - छतरपुर
  • मुन्नालाल गोयल - ग्वालियर पूर्व
  • लखन घनघोरिया - जबलपुर पूर्व 
  • शिवदयाल - गुन्नौर
  • तिलक सिंह लोधी - बड़ा मलहरा
  • निरंजन डावर - मनावर 
  • प्रताप ग्रेवाल - सरदारपुर
  • कमलेश्वर द्विवेदी - सरदारपुर

इन पूर्व सांसदों के नामों पर भी मुहर

  • सज्जन सिंह वर्मा - सोनकच्छ
  • विजय लक्ष्मी साधौ - महेश्वर
  • प्रेमचंद गुड्डू  - आलोट

इन नामों पर अब तक विचार नहीं, लेकिन मजबूत है दावा 

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक दिल्ली में 22, 23 और 24 अक्टूबर को होना है। नीचे दिए गए नाम अपने अपने क्षेत्रों से मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभरकर सामने आए हैं।

  • तुलसी सिलावट- सांवेर 
  • प्रभुराम चौधरी- सांची
  • हरिवल्लभ शुक्ल- पोहरी
  • सुखदेव पांसे- मुलताई
  • गोपाल सिंह इंजीनियर-आष्टा
  • टामलाल सहारे - कटंगी
  • पुरुषोत्तम दांगी- ब्यावरा 
  • पांचीलाल मेढ़ा-धरमपुरी
  • ब्रजेन्द्र सिंह राठौर- पृथ्वीपुर
  • ऐंदल सिंह कंसाना- सुमावली
  • भोपाल मध्य - नासिर इस्लाम
  • गाडरवारा - सुनीता पटेल
  • काला पीपल - कुणाल चौधरी
  • नरेला - महेंद्र सिंह 
  • पीसी शर्मा - भोपाल दक्षिण पश्चिम
  • अरुणोदय चौबे- खुरई
  • सुरेन्द्र चौधरी-नरयावली
  • यादवेन्द्र सिंह- टीकमगढ़
  • शंकर प्रताप सिंह-महाराजपुर
  • देवेन्द्र पटेल-सिलवानी 
  • विशाल बिसेन - बालाघाट
  • नन्हें सिंह धुर्वे- शहपुरा 
  • प्रियव्रत सिंह-खिलचीपुर
  • जय सिंह ठाकुर-देवास
  • कमल वास्कले-बागली
  • रूपाली बारे-पंधाना
  • मोहन सिंह पवार-बड़नगर
  • तारकेश्वर यादव-खरगौन
  • ग्यारसीलाल रावत-सेंधवा
  • सुलोचना रावत- जोबट
  • कलावती भूरिया-पेटलावद
  • राजवर्द्धन सिंह- दत्तीगांव
  • दिलीप सिंह गुर्जर-नागदा
  • सरदार सिंह चौहान- महिदपुर
  • रामलाल मालवीय-घट्टिया
  • पारस सकलेचा- रतलाम सिटी
  • हर्ष गेहलोत- सैलाना
  • लक्ष्मीदेवी खराड़ी- रतलाम ग्रामीण
  • बिजेन्द्र सिंह मालहेड़ा- मनासा
  • धूर सिंह खेड़कर- पानसेमल
  • राहुल चौहान- भैंसदेही

Created On :   17 Oct 2018 10:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story